उदयपुर में धार्मिक आधार पर की गई कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के खिलाफ बुधवार को दिल्ली में आक्रोश नजर आया। विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में बजरंग दल समेत कई संगठनों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कन्हैया लाल का अपराध केवल इतना था कि वह अपने धर्म की रक्षा के लिया खड़े हुए। आज भारत में रहने वाले हिंदू को अपने धर्म की रक्षा और अपने स्वाभिमान के लिए अपने सर की बली देनी पड़ रही है और प्रशासन मूक दर्शक खड़ा रहा।
Kanhaiya Lal Murder: जंतर मंतर पर फूटा विश्व हिंदू परिषद का गुस्सा, तस्वीरों में देखें हिंदू संगठनों का आक्रोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप दिल्ली के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि उदयपुर में हत्या के बाद वीडियो जारी कर अपराधियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दे कर देश की संप्रभुता को चुनौती दी है। यह उदारवाद, विचारों की स्वतंत्रता और धर्मनिरपेक्षता को चुनौती है, जिसे भारत की जनता, विश्व हिंदू परिषद और केंद्र सरकार स्वीकार नहीं करेगी। इससे लड़ेगी और विजय प्राप्त करेगी।
बजरंग दल दिल्ली प्रांत संयोजक भारत बत्रा ने कहा कि उनका संगठन अपने वरिष्ठ लोगों के निर्देश की प्रतीक्षा में है, हिंदू समाज की सहिष्णुता को उसकी कायरता न समझा जाए। कन्हैया के हत्यारों को फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर जल्दी से जल्दी फांसी दी जाए।
प्रदर्शन के दौरान जंतर मंतर लोगों से भरा था। पुलिस सैकड़ों प्रदर्शनकारियों, जिनमें महिलाएं भी थीं, इन्हें हिरासत में ले लिया और बसों में भरकर ले गई। विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि बृहस्पतिवार को पूरी दिल्ली में सभी जिलों में इसके विरोध में प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन में दिल्ली प्रांत उपाध्यक्ष महंत वैभव शर्मा, सह मंत्री नंदकिशोर शर्मा, सह मंत्री अशोक गुप्ता जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र में कन्हैया लाल की आत्मा की शांति के लिए कबूल नगर चौक, शांति नर्सिंग होम, सुनील डेरी अशोक नगर और नत्थू कॉलोनी चौक पर भाजपा की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। महिलाओं और युवाओं ने स्वर्गीय कन्हैया लाल को श्रद्धांजलि दी और इस नृशंस हत्या की निंदा की।