फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update Today: इंतजार खत्म...आज से झमाझम बारिश के आसार, पूर्वी भारत में आफत बने बदरा

Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Weather Update Today Weather of Uttarakhand Himachal Pradesh Jammu and Kashmir and Uttar Pradesh death in lightning strikes thunderstorm in Bihar
weather - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली और एनसीआर के लोगों को तपती गर्मी से बृहस्पतिवार या फिर 1 जुलाई को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून 30 जून या 1 जुलाई को दिल्ली में दस्तक दे सकता है। दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में मंगलवार की शाम हल्की बारिश ने दो दिन से 40 डिग्री से अधिक तापमान से राहत दिलाई है। 

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने मंगलवार को कहा, 30 जून को दिल्ली में अच्छी बरसात होने के आसार हैं। इसे ही दिल्ली में मानसून की दस्तक माना जा सकता है। मानसून के अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में भी आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। उन्होंने कहा, इस क्षेत्र में पूर्वी हवाओं, नमी और संवहनी गतिविधि में वृद्धि हुई है।

Weather Update Today Weather of Uttarakhand Himachal Pradesh Jammu and Kashmir and Uttar Pradesh death in lightning strikes thunderstorm in Bihar
weather - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के शेष हिस्सों में अगले 48 घंटों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने 30 जून के लिए मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद 1 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान घटकर 33-34 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। 

Weather Update Today Weather of Uttarakhand Himachal Pradesh Jammu and Kashmir and Uttar Pradesh death in lightning strikes thunderstorm in Bihar
weather - फोटो : अमर उजाला
दिनभर उमस व गर्मी से लोग रहे परेशान

दिल्लीवासियों ने मंगलवार को मौसम की मार झेली। सूरज के तपिश से अधिक उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बीते चार सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2019 में पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update Today Weather of Uttarakhand Himachal Pradesh Jammu and Kashmir and Uttar Pradesh death in lightning strikes thunderstorm in Bihar
weather - फोटो : Istock

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 45 से 74 फीसदी रहा। वहीं, दिल्ली के अधिकांश इलाकों में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

विज्ञापन
Weather Update Today Weather of Uttarakhand Himachal Pradesh Jammu and Kashmir and Uttar Pradesh death in lightning strikes thunderstorm in Bihar
weather - फोटो : amar ujala
आज तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में ही मौसम करवट लेना शुरू कर देगा। बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्की बारिश भी हो सकती है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। अधिकतम पारा 42 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed