सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: झूम कर बरसे बदरा, गर्मी के तेवर पड़े ढीले, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम, यलो अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Jul 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Rain Continues in Delhi Know Mausam Ki Taaja Jankari Weather News in Hindi
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी राहत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर आज फिर शुरू हो गया है। कल सुबह से लेकर दोपहर तक दिल्ली-एनसीआर में अच्छा खासी बारिश हुई, जिससे लोगों ने गर्मी से खासी राहत महसूस की।इसी के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर भारत के राज्यों में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। भारी बारिश होने की भी पूरी संभावना है।



कल सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसका असर धरती से आसमान तक पर पड़ा। सड़कों के साथ कई इलाकों में घरों तक में पानी भर गया। सड़कों पर जाम आम रहा। ट्रेन व हवाई सेवाएं देरी से चलीं। बारिश ने गर्मी के तेवर ढीले कर दिए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून आगमन के साथ अब उसम भरी गर्मी का दौर खत्म हो गया है। अगले 24 घंटे में भी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की संभावना है।

Trending Videos
Weather Forecast Today Rain Continues in Delhi Know Mausam Ki Taaja Jankari Weather News in Hindi
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी राहत - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए बृहस्पतिवार को समूचे उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में पहुंच चुका है। इन राज्यों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, सुबह साढ़े 11 बजे तक लगातार तीन घंटे दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है। यही वजह है कि सफदरजंग मानक केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर साढे़ 11 बजे तक 64.8 मिमी व 11:30 बजे से लेकर ढाई बजे तक 45.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। अगले 24 घंटे में भी तेज बारिश की संभावना है व लगातार छह दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Today Rain Continues in Delhi Know Mausam Ki Taaja Jankari Weather News in Hindi
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी राहत - फोटो : अमर उजाला

लगातार बारिश से लुढ़का पारा, 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इस कड़ी में तड़के मौसम ने करवट लेना शुरू की और अलसुबह आसमान में सूरज के उजियारा के बजाय अंधेरा छा गया। रिमझिम फुहारों के साथ मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दी, जो कि अगले तीन घंटे में ही लगातार तेज दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे करीब कुछ देर के लिए बारिश हल्की हुई, लेकिन कुछ देर में ही फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया था। इसके बाद शाम तक रिमझिम बारिश की फुहारें दिल्ली वासियों के लिए राहत बनकर बरसती रहीं। लगातार बारिश होने की वजह से अधिकतम पारा सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 62 से 100 फीसदी रहा। सफदरजंग के बाद दिल्ली के लोधी रोड मानक केंद्र पर सबसे अधिक 107.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, वहीं सबसे कम मयूर विहार मानक केंद्र पर 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Weather Forecast Today Rain Continues in Delhi Know Mausam Ki Taaja Jankari Weather News in Hindi
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी राहत - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी, तेज बारिश के आसार 
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आज मध्यम रफ्तार से हवाएं चलने के साथ तेज बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने आगामी छह जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बादल छाए रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में पूरे सप्ताह लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Rain Continues in Delhi Know Mausam Ki Taaja Jankari Weather News in Hindi
बारिश से घर में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के अलग-अलग मानक केंद्रों पर दर्ज बारिश
पालम- 31.8 मिमी
लोधी रोड- 107.6 मिमी
रिज-65.2 मिमी
आया नगर- 51.9 मिमी
दिल्ली विश्वविद्यालय- 58.5 मिमी
नजफगढ़- 10.5 मिमी
पीतमपुरा- 55.5 मिमी
पूसा- 44.5 मिमी
स्पोर्ट्स कांप्ल्केस- 8 मिमी
मयूर विहार- 0.5 मिमी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed