सब्सक्राइब करें

देवदूत बनी दिल्ली पुलिस: 11 मिनट में स्टेडियम से अस्पताल पहुंचाए गए अफ्रीकी गेंदबाज, IPL में लगी थी गंभीर चोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Apr 2026 09:27 PM IST
सार

इस पहल से कीमती समय बचा और खिलाड़ी को समय पर उपचार मिल सका। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
Delhi Traffic Police created green corridor to shift cricketer Lungi Ngidi to BLK-Max Hospital
लुंगी एनगिडी को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला/ANI

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया। उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान गंभीर सिर की चोट लगी थी। यह घटना मैच के दौरान हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी। पुलिस ने राजेंद्र नगर स्थित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक पहुंचने के लिए रास्ता साफ किया। ग्रीन कॉरिडोर से एम्बुलेंस को बिना किसी बाधा के अस्पताल तक पहुंचने में मदद मिली। 



इस पहल से कीमती समय बचा और खिलाड़ी को समय पर उपचार मिल सका। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। एनगिडी की चोट की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Trending Videos
Delhi Traffic Police created green corridor to shift cricketer Lungi Ngidi to BLK-Max Hospital
लुंगी एनगिडी को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : ANI

ये था पूरा घटनाक्रम
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी मैदान पर गंभीर रूप से घायल हो गए। कैच लेने के प्रयास में अचानक गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच हड़कंप मच गया और मैच का रोमांच कुछ देर के लिए चिंता में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Traffic Police created green corridor to shift cricketer Lungi Ngidi to BLK-Max Hospital
लुंगी एनगिडी को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : ANI

एनगिडी के सिर में गंभीर चोट
दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला पूरे शबाब पर था। दर्शक चौकों-छक्कों का आनंद ले रहे थे, तभी एक तेज शॉट पर कैच लेने के दौरान लुंगी एनगिडी संतुलन खो बैठे और जोर से मैदान पर गिर पड़े। गिरते ही उनके सिर में गंभीर चोट लगी। कुछ क्षणों के लिए पूरा स्टेडियम सन्न रह गया। खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों की निगाहें सिर्फ लुंगी एनगिडी पर टिक गईं।

Delhi Traffic Police created green corridor to shift cricketer Lungi Ngidi to BLK-Max Hospital
एनगिडी को अस्पताल लेकर जाते - फोटो : ANI

तुरंत अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी गई
तुरंत मेडिकल इमरजेंसी घोषित की गई और मेडिकल फर्स्ट रिस्पॉन्स टीम मैदान पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के दौरान साफ हो गया कि मामला सामान्य नहीं है। सिर में चोट के कारण उनकी स्थिति गंभीर दिखाई दे रही थी। मेडिकल टीम ने तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद बिना देर किए एंबुलेंस बुलाई गई और खिलाड़ी को तुरंत अस्पताल रवाना किया गया।

विज्ञापन
Delhi Traffic Police created green corridor to shift cricketer Lungi Ngidi to BLK-Max Hospital
घायल एनगिडी - फोटो : ANI

ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड में आई
दिल्ली जैसे भारी ट्रैफिक वाले शहर में किसी घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना आसान नहीं होता, लेकिन इस बार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने असाधारण तत्परता दिखाई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। मैच आयोजकों से समन्वय के बाद स्पष्ट हुआ कि खिलाड़ी को तुरंत पटेल नगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed