मानसूनी सीजन शुरू होने के बाद राजधानी में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। शनिवार को दिनभर धूप निकली रही और उसम से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में भी राहत के संकेत नहीं हैं। केवल कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अगले दो दिनों तक पारा चढ़ेगा, फिर इसमें कमी आने की संभावना है।
Delhi Weather: उमस और गर्मी से बेहाल लोग, आज कई जगह बारिश की संभावना; यलो अलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 34.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही व उमस से लोग परेशान रहे। दिन के दूसरे पहर में कुछ देर के लिए बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन बिन बरसे ही चले गए। ऐसे में राजधानी वासी शाम तक बारिश का इंतजार करते रहे। हवा में नमी का स्तर 64 से 92 फीसदी रहा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में पारा चढ़ने की संभावना है। आगामी छह जुलाई को दिल्ली में तेज बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी के तेवर ढीले हो सकते हैं।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन मौसमी परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी पड़ रही है। हालांकि, इस वर्ष पूरे देश में सामान्य वर्षा का पूर्वानुमान है। ऐसे में उत्तरी भारत के सभी राज्यों में भी सामान्य बारिश होगी।
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:23 बजे
सूर्योदय का समय: 5:28 बजे
-दिनभर बादल छाए रहेंगे व कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा।