सब्सक्राइब करें

आज का मौसम: बारिश के साथ होगी जून की शुरुआत, दो दिन बरसेंगे दिल्ली-NCR में बदरा; मौसम विभाग का यलो अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 01 Jun 2026 12:10 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 1 से 4 जून तक मौसम बदला रहेगा। बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। दोपहर या शाम के समय हवाओं के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
delhi weather news in hindi delhi temperature two day rain alert
दिल्ली में कल बारिश होने का अनुमान - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला

पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 1 से 4 जून तक मौसम बदला रहेगा। आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा इस दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश की एक-दो बौछारें पड़ सकती हैं। 

delhi weather news in hindi delhi temperature two day rain alert
मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

दो दिन बारिश का अलर्ट
बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। दोपहर या शाम के समय हवाओं के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग ने 1 और 2 जून को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में 1 जून से 6 जून तक अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Trending Videos
delhi weather news in hindi delhi temperature two day rain alert
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

दो दिन छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 जून को बारिश की संभावना कम है, लेकिन आसमान में बादल बने रहेंगे। हवा की दिशा ज्यादातर दक्षिण-पूर्व से पश्चिम की तरफ रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather news in hindi delhi temperature two day rain alert
बारिश में नहाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

रविवार को भी बारिश का अलर्ट
रविवार को सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी का खेल जारी रहा। दिन के समय जरूर धूप निकली, लेकिन मौसम ठंडा रहा। इसी बीच दिन के समय मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। 

विज्ञापन
delhi weather news in hindi delhi temperature two day rain alert
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

कहां कितनी बारिश हुई
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, शाम 4:00 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में लगातार तीसरे दिन पारा 40 के नीचे रहा। साथ ही, अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 75 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed