गाजियाबाद के कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की रात 25 वर्षीय युवती को गला घोंटकर हत्या करने के बाद जलाया गया था। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को इसकी जानकारी शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। हालांकि, दूसरे दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। न ही हत्यारे के बारे में कुछ सुराग लग सका।
ISIS जैसी हैवानियत: 25 साल की लड़की का पहले गला घोंटा, फिर आग लगाकर जिस्म किया राख, बर्बरता की गवाह तस्वीरें
इसके बाद भी शिनाख्त न हो, तब पोस्टमार्टम कराया जाता था, लेकिन इस केस में 24 घंटे भी इंतजार नहीं किया गया। एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि शव को देखने के आधार पर शिनाख्त की कोई गुंजाइश ही नहीं लग रही। हत्यारे ने चेहरा पूरी तरह से जला दिया। कपड़े भी जलकर राख हो गए। गहने आदि की कोई और निशानी भी नहीं मिली। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है। डीएनए जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
पुलिस ने शव के फोटो हापुड़, मेरठ, नोएडा और दिल्ली पुलिस के पास भेज दिए ताकि लापता महिलाओं की फोटो से उसका मिलान किया जा सके। लापता चल रही 20 महिलाओं के फोटो से पुलिस ने खुद भी मिलान की कोशिश की लेकिन कोई सुराग भी न मिल सका। हत्यारों के बारे में सुराग लगाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की 40 से ज्यादा फुटेज भी पुलिस ने खंगाली हैं, लेकिन इसमें भी नाकामी हाथ लगी है।
पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आसपास काम करने वाले 40 लोगों से पूछताछ की है, लेकिन युवती को वहां लाए जाने और जलाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। कविनगर और आसपास के थाना क्षेत्रों में पिछले एक-दो दिन में किसी युवती के लापता होने की सूचना भी नहीं मिली है।
पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और की गई, फिर शव को यहां पुलिस बूथ के पास लाकर जलाया गया। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि अगर यहीं पर हत्या की गई होती तो उसकी चीख निकलती। ऐसे में हत्या करने में पकड़े जाने का भारी जोखिम होता। यह थ्योरी गले उतरना आसान नहीं, क्योंकि हत्यारा शव को पुलिस बूथ के पास जलाने का जोखिम क्यों लेगा? यह इलाका सुनसान भी नहीं है। यहां आसपास कारखाने हैं। इनमें लोग देर रात तक काम करते हैं।