निशिका को कोरियन कल्चर से करीब नौ साल पहले तब लगाव हुआ, जब उसने पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरियन रील देखी। इसके बाद उसका कोरियन रील की ओर रुझान बढ़ता गया। बाद में प्राची और पाखी को भी कोरियन कल्चर ने अपनी जद में ले लिया।
Ghaziabad Sisters Suicide: नौ वर्ष पहले ऐसे लगी कोरियन सिनेमा की लत, भाषा भी सीख ली थी; चौंकाने वाले खुलासे
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:19 PM IST
सार
कोरियन संस्कृति से प्रभावित तीन बहनों का व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। कोरोनाकाल के बाद यह लत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने खुद को भारतीय की जगह कोरियन मानना शुरू कर दिया। वे कोरियन भाषा सीखने लगीं और आपस में उसी में बात करती थीं।
विज्ञापन
