{"_id":"6a62f3722689d03d800289fb","slug":"teenager-was-invited-to-house-under-pretext-of-being-treated-to-biryani-2026-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां-पिता को मार डाला: बिरयानी खिलाने के बहाने किशोर को बुलाया था घर, हत्या देख डर गया था लड़का, यहां छिपा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-पिता को मार डाला: बिरयानी खिलाने के बहाने किशोर को बुलाया था घर, हत्या देख डर गया था लड़का, यहां छिपा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:03 AM IST
सार
क्रॉसिंग रिपब्लिक के भीमनगर में माता-पिता की हत्या के आरोपी भाइयों ने वारदात से पहले किशोर को बुलाया। 20 जुलाई की रात हुई घटना के बाद किशोर चार घंटे छिपा रहा और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
1 of 13
मां-पिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर की गली नंबर-10 में माता-पिता की हत्या करने वाले आरोपी भाइयों ने वारदात से पहले किशोर को बिरयानी खिलाने के बहाने घर बुलाया था। घटना के बाद करीब चार घंटे तक घर में छिपे रहे किशोर ने पुलिस को 20 जुलाई की रात हुई पूरी घटना की जानकारी दी।
2 of 13
घर से बाहर मौजूद परिजन और पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, किशोर ने बताया कि ललित के जन्मदिन के मौके पर दोनों भाई उसे बिरयानी खिलाने के लिए अपने घर लेकर गए थे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने उसे खाना खिलाया। इसके बाद दोनों भाइयों ने अपने पिता गंगाशरण से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। दरवाजों पर ताला लगा होने के कारण किशोर न तो दोनों को न रोक सका और न ही मदद के लिए शोर मचा पाया। घटना से डरकर वह बेड के नीचे छिप गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घर की तलाशी ली तो किशोर छिपा मिला।
3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि किशोर की उम्र 14 वर्ष है। हत्यारोपी दीपक और ललित से अलग-अलग पूछताछ की गई। दोनों ने किशोर के घर में मौजूद होने की बात स्वीकार की और उसे निर्दोष बताया। दोनों आरोपियों और किशोर के बयानों में घटना को लेकर समानता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
घर से बाहर मौजूद परिजन और पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग के परिजनों ने छोड़ा घर
मृतक विमलेश के भाई लेखराज ने बताया कि पुलिस ने किशोर को छोड़ दिया है। इसके बाद किशोर का परिवार घर पर ताला लगाकर रिश्तेदारी में चला गया है। उनका कहना है कि किशोर से पूछताछ उनके सामने भी की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
5 of 13
मृतक गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश
- फोटो : अमर उजाला
इस बात ने लिया खूनी रूप
गाजियाबाद की भीमनगर कॉलोनी में माता-पिता की हत्या करने वाले दोनों बेटों ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले हैं। पुलिस के अनुसार, छोटे बेटे ललित ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। 28 जून 2024 को उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। नवजात बीमार हो गया तो उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां तीन जुलाई 2024 को उसकी मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।