बड़े भाई की स्कूल की बस की टायर के चपेट में तीन साल का मासूम आ गया। सोमवार सुबह घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम अपनी मां के साथ भाई को घर के सामने स्कूल बस तक छोड़ने आया था। परिजनों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।
स्कूल बस बनी काल: बड़े भाई को छोड़ने गए तीन साल के प्रणव को कुचला, मां के सामने मासूम ने तोड़ा दम; VIDEO
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:12 PM IST
सार
मां ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह आरव को घर के सामने खड़ी स्कूल बस में बिठाने के लिए गई थी। इस दौरान छोटा बेटा प्रणव बस के पास पहुंच गया। आरव स्कूल बस में बैठ चुका था। तभी चालक ने स्कूल बस चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन