सब्सक्राइब करें

ऑटो चालक के अपहरण की कहानी: पूरी प्लानिंग के साथ किया मनोज और दो बच्चों का अपहरण, तीन दिनों तक की गई थी रेकी

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 08 Apr 2026 12:12 PM IST
सार

गुरुग्राम से किए पिता और दो बच्चों के अपहरण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ ऑटो चालक और बच्चों का अपहरण किया था। मनमोहन ने बरेली से जानकारों को बुलाया था। ये जानकार तीन से चार दिन गुरुग्राम में रुके थे। 

विज्ञापन
Manoj Abduction Story Auto-Rickshaw Driver and Children Kidnapped with Meticulous Planning
kidnapping case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल की शाम को मनमोहन ने ऑटो चालक मनोज व उसके दोनों बेटों का अपहरण पूरी प्लानिंग के साथ किया था। मनमोहन (मृतक) ने वारदात के तीन-चार दिन पहले ही बरेली से अपने तीन जानकारों को बुलाया था। 


वे गुरुग्राम में ही रूके हुए थे। मनमोहन की प्लानिंग के अनुसार 4 अप्रैल की शाम करीब 7.30 बजे मंदिर जाने के बहाने एक जानकार के माध्यम से ऑटाे बुक किया गया था।
Trending Videos
Manoj Abduction Story Auto-Rickshaw Driver and Children Kidnapped with Meticulous Planning
मनोज के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम के समय करीब 7.30 बजे मनोज अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर गया था, ताकि वे भी मंदिर में घूम सकें। उसने अपनी पत्नी पूजा को जल्दी वापस लौटने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि करीब 8 बजे मनोज व उसके दोनों नाबालिग बच्चों का अपहरण किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Abduction Story Auto-Rickshaw Driver and Children Kidnapped with Meticulous Planning
हिरासत में लिया गया नत्थूलाल। मृत आरोपी मनमोहन का पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी तक पुलिस की जांच में सामने आया है कि मंदिर जाने के बाद मनमोहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज का अपहरण किया। दोनों बच्चे भी साथ होने के कारण उनको भी गाड़ी में बैठा लिया था। पहले तीनों को एक साथ गाड़ी में बैठाया था। 

 
Manoj Abduction Story Auto-Rickshaw Driver and Children Kidnapped with Meticulous Planning
पीड़ित मनोज और उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उत्तर प्रदेश में पहुंचने के बाद मनोज को बच्चों से अलग कर दिया और उसे मनमोहन के पिता नत्थूलाल के फरीदपुर स्थित मकान में बंधक बना लिया था। बच्चों को दिल्ली की ओर लेकर आ रहे थे तो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मनमोहन व अन्य दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दोनों बच्चे भी घायल हुए।
विज्ञापन
Manoj Abduction Story Auto-Rickshaw Driver and Children Kidnapped with Meticulous Planning
पीड़ित मनोज - फोटो : अमर उजाला
शिकायत मिलने के बाद तलाश में जुटी थी पुलिस
मनोज की पत्नी पूजा ने जब डीएलएफ फेज-1 थाने में पति व बच्चों के अपहरण होने संबंधी जानकारी दी तो पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई थी। 4 अप्रैल की शाम को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मनोज व दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed