सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram University exams in May

Gurugram News: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं मई में

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Gurugram University exams in May
विज्ञापन
गुरुग्राम (संवाद)। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने बीटेक, बीवोकेशन और एमटेक की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 2026 में शुरू होंगी। जारी डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों से जुड़ी जानकारी छात्रों को उनके एडमिट कार्ड और संबंधित नोटिस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending Videos

विश्वविद्यालय ने परीक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका की अच्छी तरह जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत केंद्र अधीक्षक को सूचित करना होगा। बाद में किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर जैसे उपकरणों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, छात्रों को केवल अनुमत सामग्री के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed