सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rain in Sohna grain market caused the loss of around 5,000 bags of wheat.

Gurugram News: सोहना अनाज मंडी में बारिश से करीब 5 हजार कट्टे गेहूं भीग गए

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Rain in Sohna grain market caused the loss of around 5,000 bags of wheat.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। बारिश के कारण सोहना अनाज मंडी में गेहूं के करीब 5 हजार कट्टे भीग गए। इससे काफी नुकसान की आशंका है। मंडी में अभी तक 30 हजार कट्टों की खरीद हो सकी है। वहीं ट्रांसपोर्ट एजेंसी ने लिफ्टिंग का कार्य शुरू नहीं किया है। जिससे अनाज मंडी में जगह का अभाव होने लगा है।

मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू है जिसके लिए हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन व हैफेड को खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरकार ने गेहूं का एमएसपी रेट 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया। मंडी में गेहूं की खरीद 4 अप्रैल से हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से शुरू की गई है। फिलहाल हैफेड एजेंसी ने खरीद शुरु नहीं की है। हैफेड एजेंसी सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को फसल की खरीद करेगी जबकि हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडी में खरीदी गई फसल की लिफ्टिंग का कार्य अभी तक भी शुरू नहीं किया गया है। ट्रांसपोर्ट एजेंसी की निष्क्रियता के चलते हजारों क्विंटल गेहूं मंडी में खुला पड़ा हुआ है। इसके अलावा लिफ्टिंग न होने से किसानों व व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


सोहना में गेहूं की खरीद के लिए नियुक्त हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि बारिश होने के कारण लिफ्टिंग नहीं हो सकी है। ट्रांसपोर्टर की गाड़ियां मंडी में खड़ी हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बारिश से बचाव के लिए खरीद किये गेहूं पर तिरपाल ढक दिए गए हैं। उन्होंने हैफेड एजेंसी द्वारा खरीद न किये जाने पर संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed