गुरुग्राम में एक युवती द्वारा एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती चिल्लाते हुए कह रही है कि बुला ले पुलिस, मैं भी चाहती हूं कि पुलिस आए। मेरे पास तुम्हारे सारे सबूत हैं। वायरल वीडियो में युवती व युवक दोनों एक-दूसरे की पहचान वाले लग रहे हैं।
तड़ातड़ लगाए सात थप्पड़: स्कूटी पर बैठ, कॉलर पकड़ लड़की ने की लड़के की पिटाई, लोग बोले- थू है तेरे पर; Video
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 23 Feb 2026 07:13 PM IST
सार
युवती द्वारा थप्पड़ मारने की वारदात को युवक के ही एक साथी ने कैमरे में कैद किया। जो अब वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन