फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली पुलिस में भर्ती होने आया था गुरुग्राम गैंगरेप का सबसे कम उम्र का आरोपी

Sat, 10 Jun 2017 02:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 10 Jun 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Gurugram gang rape youngest accused dream was to be a cop in delhi police 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रहने वाले 19 साल के युवा ने घर छोड़ा और भागकर गुरुग्राम आया ताकि वो दिल्ली पुलिस में भर्ती हो सके और मां-बाप का नाम रोशन कर सके, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी ये गलती उसके पूरे गांव का सिर शर्म से झुका देगी।

Gurugram gang rape youngest accused dream was to be a cop in delhi police 

गुरुग्राम में वह पहले से रह रहे अपने दो दोस्तों के यहां रहने लगा। 29 मई की रात वह इन्हीं दोस्तों के साथ ऑटो में सफर कर रहा था कि रास्ते में उन्हें 19 साल की एक लड़की दिखाई दी जिसकी गोद में एक बच्ची थी। इन तीनों ने उसे अपनी ऑटो में बिठाया और जो किया उससे पूरा देश दहल गया।

Gurugram gang rape youngest accused dream was to be a cop in delhi police 

अमित की उम्र महज 19 साल है और वह बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र है। उस रात हुई हैवानियत के बारे में बताते हुए अमित कहता है, 'उस रात हम तीनों ने शराब पी जिसके बाद हम होश खो बैठे। मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है। मैं यहां दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारी करने आया था ताकि कुछ पैसे कमा सकूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram gang rape youngest accused dream was to be a cop in delhi police 

असल में अमित और उसके दो दोस्‍तों ने 29 मई की रात नौ महीने की बच्ची की मां के साथ एक-एक कर चार घंटे तक बलात्कार किया और बच्ची की रोने की आवाज से किसी को शक न हो इसलिए उसका मुंह दबाए रखा जिसके उसकी मौत हो गई। तीनों में से अमित की उम्र सबसे कम है।

विज्ञापन
Gurugram gang rape youngest accused dream was to be a cop in delhi police 
गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय अमित ने बताया, 'ये सब शराब के नशे में हुआ क्योंकि अगर वो होश में होता तो ऐसा घिनौना अपराध करना तो दूर इसके बारे में वो सोच भी नहीं सकता।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed