राजधानी के बेर सराय में स्विमिंग पूल में डूबकर हुई आईएएस अफसर आशीष दहिया की मौत पहेली बनती जा रही है।
तैरने में माहिर IAS अफसर की स्विमिंग पूल में मौत, सवालों के घेरे में आई महिला अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसकी सबसे बड़ी वजह जो सामने आ रही है वो है आशीष को तैरना आना। ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर इस मामले में एक पत्रकार का ट्वीट काफी तेजी से शेयर हो रहा है।
इस ट्वीट में पत्रकार ने दावा किया है कि आशीष को बहुत अच्छे से तैरना आता था। तो फिर वो कैसे मर सकता है। इसी ट्वीट में ये सवाल भी किया गया है कि आखिर वो महिला अधिकारी कौन थी जिसे बचाने के कारण आशीष की जान गई। वहां हो क्या रहा था।
IAS Ashish Dahiya was good swimmer. Who was that lady officer in pool with him ? What actually happened? pool attendant? @IASassociation https://t.co/Dr19sVlE3p
इस ट्वीट में पूल की सुरक्षा पर भी सवाल किए गए हैं कि आखिर उस वक्त पूल अटेंडेंट कहां था? वहां सच में क्या हुआ? ये सब सवाल आईएएस असोसिएशन से किए गए हैं।
इसके साथ ही मीडिया में ये खबरें भी आ रही हैं कि घटना के वक्त वहां मौजूद लोग शराब के नशे में थे।
यह भी पढ़ेंः दिल्लीः महिला को बचाने के लिए स्विमिंग पूल में कूदा IFS अफसर, गंवा दी जान