फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरीदाबाद दोहरा हत्याकांड : केस सुलझाने के लिए ये रणनीति अपनाएगी पुलिस

Wed, 01 Nov 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 01 Nov 2017 01:45 PM IST
in faridabad double murder case the phone of witness is switched off
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

एसआरएस रॉयल सिटी में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस मृतक प्रेम के परिजनों को फ्लैट में शव पड़े होने की खबर देने वाले की तलाश में जुटी है, मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद है, पुलिस ने उसके नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है।

in faridabad double murder case the phone of witness is switched off
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

पुलिस मृतक प्रेम व नरेंद्र के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि दोनों की हत्या से पहले किन-किन लोगों से बात हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए।

in faridabad double murder case the phone of witness is switched off
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

गांव भनकपुर निवासी प्रेम और गांव धतीर, पलवल निवासी नरेंद्र उर्फ कल्लू की रविवार रात एसआरएस रॉयल सिटी सोसायटी में उनके फ्लैट में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रेम ने सोसायटी में यह फ्लैट किराए पर ले रखा था और पिछले करीब डेढ़ साल से यहां रह रहा था। सोसायटी के गेट पर मौजूद रजिस्टर में सुरक्षा गार्डों ने उनके आने की एंट्री में दर्ज किया है कि प्रेम के साथ कार में चार और युवक भी थे। उनके से एक नरेंद्र था।

विज्ञापन
in faridabad double murder case the phone of witness is switched off
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

पुलिस का मानना है कि फ्लैट में खाने पीने के दौरान इन लोगों का आपस में किसी बात पर झगड़ा हो गया होगा और उन तीन युवकों ने इनकी गोली मारकर हत्या कर दी। फ्लैट में दोनों की हत्या कर शव वहीं पड़े होने की सूचना किसी ने प्रेम के मौसेरे भाई भूरा को दी थी। भूरा ने इस बारे में उसके परिजनों को बताया था। पुलिस उस सूचना देने वाले की तलाश में जुटी है। मगर सोमवार शाम से ही वह फोन नंबर बंद है। 

in faridabad double murder case the phone of witness is switched off
faridabad murder - फोटो : योगेश/अमर उजाला

पुलिस मोबाइल फोन का डाटा खंगाल रही
प्रेम और नरेंद्र दोनों आपराधिक प्रवृति के थे और इनके खिलाफ मामले भी दर्ज हैं। पुलिस मौके से मिले हथियार भी इनके ही बता रही है। मौके से मिली पिस्तौल लोड थी और कॉक की हुई थी। माना जा रहा है कि इन्होंने अपने बचाव में हथियार निकाले होंगे, मगर वे इस्तेमाल कर पाते, उससे पहले हमलावरों ने इनको ढेर कर दिया। पुलिस इन दोनों के मोबाइल फोन का डाटा खंगाल रही है। हत्या से पहले इनकी किन-किन लोगों से बात हुई, उनकी लोकेशन क्या थी आदि जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सारे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed