फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो तेंदुए, भय में जी रहे लोग

Sun, 22 Nov 2015 12:23 PM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो तेंदुए, भय में जी रहे लोग

leopard capture in CCTV in ntpc noida

ग्रेटर नोएडा के एनटीपीसी क्षेत्र में तेंदुए दिखाए देने से ग्रामीणों में भय है। वन विभाग ने दो पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए। तेंदुए पकड़ा गया तो उसे हस्तिनापुर सेंचुरी भेजा जाएगा। डीएफओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि 7-8 माह से एनटीपीसी और आसपास के गांव के लोग शिकायत कर रहे हैं कि वहां तेंदुए हैं। वन विभाग की टीम ने पूर्व में सीआईएसएफ के जवानों के साथ मिलकर वन क्षेत्र को छाना था मगर तेंदुए दिखाई नहीं दिया। (सभी फोटो:अमर उजाला ब्यूरो/ग्रेटर नोएडा)

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो तेंदुए, भय में जी रहे लोग

leopard capture in CCTV in ntpc noida

इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए हस्तिनापुर और हापुड़ से पिंजरा उधार मंगाया गया था। कई माह बाद पिंजरा वापस भेजना पड़ा। विभाग से अनुमति लेकर दो पिंजरे और तीन से चार कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर एनटीपीसी क्षेत्र में रखने पर विचार हुआ था। इस पर करीब ढाई लाख रुपये का खर्चा आने था। विभाग ने यह मांग पूरी कर दी। अब तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे और कर्मचारी लगा दिए हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो तेंदुए, भय में जी रहे लोग

leopard capture in CCTV in ntpc noida

डीएफओ ने बताया कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से अनुमति मांगी कि तेंदुए को यदि पकड़ लिया जाता है तो इसे कहां भेजा जाए। मंत्रालय ने तेंदुए को सुरक्षित रखने के लिए हस्तिनापुर सेंचुरी को उचित बताया है। तेंदुए ने ग्रामीणों को नुकसान नहीं पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि दो तेंदुए एनटीपीसी जंगल में हैं लेकिन सबसे ज्यादा सियार, भेड़िया और लकड़बग्घा जैसे कुछ जंगली जानवर है जो तेंदुए की तरह दिखते हैं। इससे आसपास क्षेत्र में भय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो तेंदुए, भय में जी रहे लोग

leopard capture in CCTV in ntpc noida

सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए दो तेंदुएः डीएफओ ने बताया कि कई माह से तेंदुए को लेकर गहमागहमी चल रही थी लेकिन मिला कुछ नहीं। विभाग और एनटीपीसी की ओर से वन में नाइट विजन कैमरे लगवाए गए हैं। कई बार दो तेंदुए देखे गए थे।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो तेंदुए, भय में जी रहे लोग

leopard capture in CCTV in ntpc noida

एनटीपीसी को राख और कोयला ठिकाने लगाने के लिए काफी जमीन चाहिए होती है। मगर अभी पूरी जमीन का एक चौथाई भाग ही एनटीपीसी अपने काम में ले रही है। इसलिए उस क्षेत्र पर वन विभाग और एनटीपीसी ने पौधरोपण करके उसे वन में तब्दील कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed