देश में मोदी लहर की वापसी से शहर के आमजन ही नहीं बल्कि उद्योग जगत से लेकर खेल और सिनेमा जगत के सेलिब्रिटी भी बेहद उत्साहित हैं। इन लोगों का कहना है कि अब आने वाले पांच साल में कई अच्छे बदलाव देशवासियों को देखने को मिलेंगीं। पीएम मोदी को विदेशों से लेकर अपने देश के तमाम वर्ग के लोग बधाईयां दे रहे हैं। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी खास अंदाज में पीएम मोदी को बधाई दी है। आगे पढ़िए उन्होंने व अन्य सेलेब्रिटीज ने कैसे दी बधाई....
{"_id":"5ce7a78ebdec2207710360c7","slug":"lok-sabha-elections-2019-virat-kohli-congratulates-pm-modi-of-victory-in-his-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा की विराट जीत पर कोहली ने दी बधाई, पीएम मोदी के बारे में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की विराट जीत पर कोहली ने दी बधाई, पीएम मोदी के बारे में कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 May 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विराट-अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 2
-
Link Copied
Trending Videos
विराट कोहली
- फोटो : ANI
विराट कोहली ने लिखा है, 'नरेंद्र मोदी जी आपको बधाई हो। हमें विश्वास है कि भारत आपके मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयों को छुएगा। जय हिंद।'
Congratulations @narendramodi ji. We believe India is going to reach greater heights with your vision. Jai hind.
— Virat Kohli (@imVkohli) May 24, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
मैरी कॉम ने दी पीएम को बधाई
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्सर मैरी कॉम ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, नरेंद्र मोदी जी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए आपको और भाजपा को हार्दिक बधाई। आपको नया भारत बनाने और महान काम करने के लिए बधाई। इस पर पीएम मोदी ने भी उनके ट्वीट पर रिप्लाई कर धन्यवाद कहा।
Thank you for the wishes @MangteC. https://t.co/M6ougS9Orw
— Narendra Modi (@narendramodi) May 24, 2019
अमजद अली खान ने दी पीएम मोदी को बधाई
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी को संतूर वादक अमजद अली खान ने भी बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, पीएम मोदी आपको जीत की हार्दिक बधाई। इस पर पीएम मोदी ने भी उन्हें रिप्लाई किया और धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब पीएम को बधाई दी तो उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट पर भी रिप्लाई कर उनका धन्यवाद किया।
Thank you @RahulGandhi for your good wishes. https://t.co/0lClOl4yl2
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2019