{"_id":"5b5094864f1c1b4d748b5bff","slug":"naushad-wife-want-husband-not-money-in-shahberi-building-collapse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग हादसा: नौशाद की पत्नी ने बयां किया दर्द, कहा- मुझे हमदर्दी नहीं पति चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डिंग हादसा: नौशाद की पत्नी ने बयां किया दर्द, कहा- मुझे हमदर्दी नहीं पति चाहिए
Fri, 20 Jul 2018 12:59 AM IST
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
building collapse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहबेरी में हादसे से पहले छत पर खड़े होकर नौशाद फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन इमारत आ गिरी। नौशाद भी दबकर जान गंवा बैठे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद नौशाद की पत्नी सबीना ने बताया कि प्रशासन ने इतनी खराब सामग्री की इमारत क्यों बनने दी।
2 of 4
building collapse shaberi
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों की परवरिश के लिए पैसा कमाने के लिए नोएडा आए थे, लेकिन हम से जिंदगी ही छीन ली गई। मुझे हमदर्दी नहीं, पति चाहिए। सबीना ये बातें सुनकर पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ तक की पलकें भीग गईं। सबीना ने कहा कि प्रशासन की तरफ से 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। मेरे दो बच्चे हैं। जिनका स्कूल में दाखिला होना है।
3 of 4
building collapse shaberi
- फोटो : अमर उजाला
क्या ये पैसे मेरे और दोनों बच्चों के लिए पर्याप्त होंगे। इतने पैसे तो दफनाने और अन्य कामों में लग जाएंगे। मेरी जिंदगी कैसे चलेगी। दो महीने पहले सास का भी देहांत हो गया था। मां-बाप भी नहीं हैं। मुझे आधे हिस्से में लकवा है। 2 महीने से उसका इलाज चल रहा है। नौशाद हर महीने इलाज के लिए पैसे भेजते थे, जिससे मेरा इलाज होता था। अब मैं किसे अपना दर्द सुना पाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
building collapse shaberi
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची लगा रही आवाज, पापा आ जाओ
नौशाद की साढ़े तीन साल की बच्ची पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठी हुई थी। वह बार-बार मां सबीना से पापा के बारे में पूछ रही थी। कई बार उनको याद करके रो भी रही थी। बार-बार बोल रही थी ‘पापा आ जाओ।’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।