फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Murder Case: शव को ठिकाने लगाने और पुलिस को चकमा देने की ये थी साजिश, साहिल का खुलासा कर देगा हैरान

Wed, 15 Feb 2023 02:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Feb 2023 02:06 PM IST
विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case: Sahil Revealed Plan Of Dumping Dead Body on Nikki, Read What He Say About Crime
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में हुए निक्की हत्याकांड के आरोपी साहिल ने पुलिस पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस को अपना प्लान बताया है कि वह कैसे निक्की की लाश को ठिकाने लगाने वाला था। अभी तक पुलिस भी यही कयास लगा रही थी कि साहिल निक्की के टुकड़े करके फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंकता, ठीक वैसे जैसे आफताब ने श्रद्धा के साथ किया था। हालांकि अब जो खुलासा हुआ है वह उससे अलग है।

Nikki Yadav Murder Case: Sahil Revealed Plan Of Dumping Dead Body on Nikki, Read What He Say About Crime
ढाबा जहां छिपाया था शव - फोटो : शुभम बंसल

साहिल ने बताया कि उसने सोचा हुआ था कि अपनी शादी के बाद वह निक्की का शव ढाबे में रखे फ्रिज से निकालकर एक सुटकेस में भरेगा और फिर वह उसे किसी दूसरे राज्य में छोड़ आएगा। इससे पुलिस भी उसे नहीं पकड़ पाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इससे पहले वह निक्की की पहचान छिपाने के लिए भी कुछ करता। लेकिन ऐसा हो न सका और उसके शव को ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Nikki Yadav Murder Case: Sahil Revealed Plan Of Dumping Dead Body on Nikki, Read What He Say About Crime
ढाबा सील - फोटो : शुभम बंसल
इसके साथ ही पुलिस ने वो कार भी बरामद कर ली है जिसमें निक्की की हत्या की गई थी और फिर उसी में 40 किलोमीटर दूर ले जाकर उसे मित्राऊं में ढाबे के अंदर रखे फ्रिज में रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case: Sahil Revealed Plan Of Dumping Dead Body on Nikki, Read What He Say About Crime
इसी कार में की गई थी निक्की की हत्या फिर ढाबे तक लाया गया था - फोटो : ANI
निक्की की हत्या साहिल ने सफेद रंग की हुंडई कार (गोवा नंबर) में बैठे रहने के दौरान की थी। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए कार के अंदर पड़े मोबाइल चार्जर के केबल का प्रयोग किया गया। केबल से गला घोंटकर निक्की को मारा गया। उसके बाद कई घंटों तक लाश को इसी कार में रखकर आरोपी दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा। फिर उसने मित्राऊं गांव में आकर ढाबे में एक फ्रिज में शव को छिपाया था।
विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case: Sahil Revealed Plan Of Dumping Dead Body on Nikki, Read What He Say About Crime
वह ढाबा जहां छिपाई थी निक्की की लाश - फोटो : शुभम बंसल

साहिल ने बताया कि उसने 10 फरवरी की सुबह चार बजे डाटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद निक्की के शव को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे के फ्रीज में रखकर उसे लॉक कर दिया। दोनों की चार वर्ष पहले उत्तम नगर स्थित एक कोचिंग में दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। पुलिस आरोपी साहिल को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed