फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धक धक गर्ल डांस दीवाने में एक बार फिर संभालेंगी जज की कुर्सी

Thu, 03 May 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोयडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोयडा Updated Thu, 03 May 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Madhuri dixit will take charge of judge's chair of Dance Deewane once again
madhuri dixit

धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित नेने कलर्स के अनोखे नृत्य रियलिटी शो, डांस दीवाने में जज के रूप में टेलीविजन पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसमें उनका साथ देंगे - हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ के अपने निर्देशन के लिए जाना जाने वाले डायरेक्टर शशांक खेतान और कोरियोग्राफर तुषार कालिया, जो झलक दिखला जा पर डांस की अपनी समकालीन शैली और भागीदारी के लिए विख्यात हैं।

Madhuri dixit will take charge of judge's chair of Dance Deewane once again
माधुरी दीक्षित - फोटो : Stardust

भारतीय टेलीविजन पर मौजूदा डांस कार्यक्रमों की आपा-धापी के बीच अपनी जगह बनाते हुए यह अनुकरणीय फार्मेट उन डांसरों को मौका देता है जो डांस के बारे में स्टेज पर अपनी प्रतिभा दिखाने को लेकर बेताब हैं। यह शो बच्चों, युवाओं और वयस्कों के 3 आयु वर्गों में बंटा हुआ है। सभी प्रतिभागियों को अपनी श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करनी है। तीन फाइनलिस्ट, जो प्रत्येक श्रेणी से एक होंगे, भारत के सबसे होनहार डांस दीवाने के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

Madhuri dixit will take charge of judge's chair of Dance Deewane once again
माधुरी दीक्षित

शो के बारे में बोलते हुए माधुरी दीक्षित नेने ने कहा, "कलर्स और मैंने हमेशा एक बहुत ही कामयाब रिश्ता बनाए रखा है और मैं उनके अद्वितीय नए रियलिटी शो - डांस दीवाने का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं। इस शो की यूएसपी यह है कि यह भारत की 3 पीढ़ियों को परफार्म करने का एक कॉमन प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर अलग-अलग आयु-वर्ग के बीच डांस के जुनून को सेलिब्रेट करता है।जबकि प्रतिभा हमेशा चमकती-दमकती रहेगी, फिर भी हम बच्चों से लेकर वयस्कों तक के अपने प्रतिस्पर्धियों में डांस के प्रति दीवानगी देखने की उम्मीद कर रहे हैं और हमारे शो की यही वह बात जो इसे और से अलग करती है। मेरे लिए नृत्य एक जुनून है और मैं कौन हूं उसका एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए, मैं शो शुरू होने की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रही हूं ताकि हम भारत के सच्चे डांस दीवाने की खोज कर सकें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri dixit will take charge of judge's chair of Dance Deewane once again
Birthday Special: Madhuri Dixit is fan of fans - फोटो : madhuridixit-nene.com

डायरेक्टर शशांक खेतान ने कहा, "डांस दीवाने के साथ, मैं एक ऐसे रियलिटी शो में अपनी शुरुआत कर रहा हूं जो भीड़-भाड़ के बीच में से अपना रास्ता बनाने और विभिन्न आयु वर्गों को एक ही मंच पर लाने का विश्वास दिलाता है। हम उन प्रतिभाशाली डांस की तलाश में हैं, जिनके उम्र एक बाधा नहीं है और जो नृत्य के प्रति अपनी दीवानगी से भारत को झुमाना चाहते हैं। माधुरी जी के साथ ज्यूरी पैनल साझा करना एक सम्मान की बात है, वे हमेशा मेरी पर्सनल फेवरिट में से एक रही हैं और मैं शो की जल्द ही शूटिंग शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहा हूं।"

विज्ञापन
Madhuri dixit will take charge of judge's chair of Dance Deewane once again
Birthday Special: Madhuri Dixit is fan of fans - फोटो : facebook

इस प्रतिष्ठित जजों के पैनल में शामिल होने को लेकर अत्यन्त प्रफुल्लित, कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने कहा, "एक प्रतिस्पर्धी होने से लेकर विभिन्न बॉलीवुड फिल्मों में नृत्य-निर्देशन करने और अब जजों की तिकडी में शामिल होने तक मेरे लिए लंबी किंतु फलदायी यात्रा रही है। मैं अभिभूत हूं कि मुझे यह जीवन में एक बार मिलने वाला मौका मिला; माधुरी मैम और शशांक खेतान के बगल में उनके साथी जज के रूप में बैठना निश्चित रूप में काफी शानदार अनुभव होगा। हालांकि, मुझे यकीन है कि यह अनुभव अविस्मरणीय होगा।"

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed