सब्सक्राइब करें

त्यागी की इनसाइड स्टोरी: 001 नंबर के लिए पानी की तरह बहाया पैसा, विधायक के स्टीकर पर बोला- 'स्वामी' ने दिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
shrikant tyagi latest news in hindi said that sticker of MLA was given by Swami Prasad Maurya
श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने गालीबाज श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था। नोएडा पुलिस आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया, किस तरह श्रीकांत पुलिस को चकमा देता रहा। इतना ही नहीं उसके शौक और रसूख के बारे में भी कई अहम बातें सामने आई हैं।



पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना वाले दिन हमारी टीम को एक वीडियो की जानकारी मिली थी। जिसका त्वरित संज्ञान लिया गया। हमारी टीम ने संबंधित एसएचओ को उस वीडियो की जानकारी दी और उस परिवार से संपर्क करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह पांच तारीख की घटना थी। पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया और केस दर्ज किया। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की।

Trending Videos
shrikant tyagi latest news in hindi said that sticker of MLA was given by Swami Prasad Maurya
Shrikant Tyagi - फोटो : अमर उजाला
विवाद की जड़ वो जमीन थी

आरोपी श्रीकांत त्यागी बहुत शातिर तरीके से खुद को बचाने में लगा था। हमारी टीमों ने सतर्कता के साथ उसे आज मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। विवाद की जड़ वो जमीन थी जिस पर पेड़ लगाने को लेकर आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता की थी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने सबसे पहले एयरपोर्ट की तरफ जाने की कोशिश की थी। लेकिन घटना का वीडियो काफी वायरल हो चुका था। जिस वजह से आरोपी मेरठ पहुंचा और अगले दिन यानी कि शनिवार को हरिद्वार पहुंचा। वहां से रविवार को वापस यूपी की सीमा में प्रवेश किया। रविवार शाम को मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में इसकी सक्रियता देखी गई। इस दौरान इसने न केवल खुद को छुपाया बल्कि लगातार स्थान बदलता रहा। पुलिस को चकमा देने के लिए शातिर वाहन भी बदलता रहा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shrikant tyagi latest news in hindi said that sticker of MLA was given by Swami Prasad Maurya
गाड़ियों के नंबर '001' के लिए लाखों रुपये खर्च किए - फोटो : अमर उजाला
गाड़ियों के नंबर '001' के लिए लाखों रुपये खर्च किए

पुलिस आयुक्त ने कहा कि हमारी टीमें इसकी हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए थीं। नकुल त्यागी, संजय, ड्राइवर राहुल इसके मुख्य साथी हैं। ये सभी त्यागी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे। पुलिस आयुक्त कहा कि इसके पास पांच वाहन मिले हैं, सभी के सीरियल नंबर में 001 कॉमन है। आरोपी ने सभी गाड़ियों के नंबर के लिए लाखों रुपये खर्च किए हैं।


 
shrikant tyagi latest news in hindi said that sticker of MLA was given by Swami Prasad Maurya
श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी पर लगा स्टीकर स्वामी प्रसाद मौर्य से मिला

आरोपी की गाड़ी पर विधायक को मिलने वाला स्टीकर लगा है। उसका कहना है कि यह स्टीकर उसे स्वामी प्रसाद मौर्य से मिला था। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।


 
विज्ञापन
shrikant tyagi latest news in hindi said that sticker of MLA was given by Swami Prasad Maurya
shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला
गनर मामले की भी जांच की जा रही

पुलिस आयुक्त ने कहा कि अभी तक पांच गाड़ियां बरामद हुई हैं। जिसमें दो फॉर्च्यूनर, दो सफारी और एक होंडा सिविक है। कुछ गाड़ियां इसके और कुछ इसकी पत्नी के नाम पर हैं। इसको गाजियाबाद से मिले गनर मामले की भी जांच की जा रही है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed