{"_id":"591728e74f1c1b231f854a86","slug":"people-pay-tributes-to-late-army-officer-lt-ummer-fayaz-at-india-gate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को इंडिया गेट पर दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को इंडिया गेट पर दी गई श्रद्धांजलि
Sun, 14 May 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
शहीद फैयाज को दी गई श्रद्धांजलि।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की राजधानी में इंडिया गेट पर स्थित देश की सुरक्षा में शहीद जवानों की याद में स्थापित अमर जवान ज्योति पर शनिवार शाम कश्मीर में आतंकियों द्वारा मारे गए सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को श्रद्धांजलि दी गई। हजारों की तादाद में सेना के अधिकारियों, पूर्व अधिकारियों समेत आम लोगों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर लेफ्टिनेंट फैयाज के हत्यारों को जल्द से जल्द व सख्त सजा देने की मांग रखी। इस दौरान लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय और लेफ्टिनेंट उमर फयाज अमर रहे के नारे लगाए।
2 of 7
fayaz
इंडिया गेट पर इस कैंडल मार्च का आयोजन लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकेडमी (एनडीए) के बैचमेट की ओर से किया गया था। क्योंकि एनडीए में ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को 10 दिसंबर 2016 को भारतीय सेना में कमीशन मिला था। वे 129वैं बैच के कैडेट थे। कैंडल मार्च के दौरान सेना के अधिकारियों व जवानों ने नम आंखों से श्रद्धाजंलि देते हुए उन्हें इंसाफ देने की भी मांग रखी।
3 of 7
fayaz
दक्षिण कश्मीर के शोपियां स्थित शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के घर शनिवार को सेना के अधिकारी पहुंचे और उनके परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया। सेना ने उमर फैयाज के हत्यारे को सबक सिखाने का भी भरोसा इस परिवार को दिया। सेना ने इस इलाके की एक स्कूल का नाम लेफ्टिनेंट उमर फैयाज गुडविल स्कूल रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
tributes
भारतीय सेना के 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को मंगलवार 9 मई की रात आतंकी घर में घुसकर उन्हें घसीट ले गए। मां जमीला और पिता फयाज अहमद चीखते रह गए। लेकिन वो अपने बेटे को आतंकियों के चंगुल से बचा न सके।
विज्ञापन
5 of 7
fayaz
उमर फयाज की मां जमीला शोपियां के बटपूरा मातिरबग गांव में अपने भाई के घर अपनी भतीजी की शादी में गई हुई थीं। उमर ने भी शादी में शामिल होने के लिए अनंतनाग से आए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।