सब्सक्राइब करें

बिफरे कांवडिये: दिल्ली के सीलमपुर स्थित कांवड़ शिविर में मिला मांस का टुकड़ा, जमकर हुआ हंगामा; लगा लंबा जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Jul 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
piece of meat found in kanwar camp located in seelampur
सीलमपुर में कांवड़ियों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर स्थित एक कांवड़ शिविर में मंगलवार दोपहर मांस का टुकड़ा मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शिविर पर हरिद्वार से गंगा जल लेकर राजस्थान के अलवर जा रहे कांवडिया के कांवड के नजदीक मांस का एक टुकड़ा पड़ा हुआ था। इस पर नजर पड़ते ही कांवडिए ने हंगामा शुरू कर दिया। धीरे-धीरे मौके पर सैकड़ों की संख्या में कांवड़िया पहुंच गए और इन लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कांवड़ियों की भीड़ ने धर्मपुरा लाल बत्ती पर जीटी रोड को जाम कर दिया। 


 

Trending Videos
piece of meat found in kanwar camp located in seelampur
सीलमपुर में कांवड़ियों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह समझा-बुझाकर कांवड़ियों को सड़क से हटाया। कांवड़ियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद पुलिस की एक गाड़ी को खंडित कांवड को दोबारा से लेने के लिए कांवडिया के साथ हरिद्वार भेज दिया गया। माना जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने माहौल खराब करने की नियत से ऐसा काम किया। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
piece of meat found in kanwar camp located in seelampur
सीलमपुर में कांवड़ियों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, वारदात सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास बने कांवड़ शिविर में हुई। सावन शुरू होने के बाद फिलहाल हरियाणा और राजस्थान के कांवड़िया हरिद्वार से गंगा जल लेकर दिल्ली होते हुए अपने-अपने घर लौट रहे हैं। मंगलवार दोपहर 3.00 बजे अलवर, राजस्थान का एक कांवड़िया यमुना विहार की ओर से होता हुआ सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के कांवड़ शिविर में पहुंचा। यहां भोजन करने और कुछ देर आराम करने के लिए वह रुका था। उसने अपनी कांवड़ को एक जगह पर रखा और हाथ-पैर धोने के लिए चला गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा तो उसने देखा कि उसकी कांवड़ के बिल्कुल नजदीक एक मांस का टुकड़ा पड़ा हुआ था। यह देखकर उसने तुरंत शोर मचा दिया। 

piece of meat found in kanwar camp located in seelampur
सीलमपुर में कांवड़ियों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते वहां कांवड़ियों की भीड़ जुट गई। सभी हंगामा करने लगे। भीड़ जीटी रोड पर धर्मपुरा लाल बत्ती पहुंच गई। सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। कांवड़िया जल खंडित होने की बात कर रहे थे। उनका कहना था कि ऐसा करने वाले को पकड़कर उनके हवाले किया जाए।

विज्ञापन
piece of meat found in kanwar camp located in seelampur
सीलमपुर में कांवड़ियों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को समझाया। करीब एक-सवा घंटा जीटी रोड को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस अधिकारी समझाकर सड़क को वापस कांवड़ शिविर में ले आए। बाद में उनके सामने ही मामले की जांच शुरू कर दी गई। खंड़ित कांवड को भी देर रात तक दोबारा से लाने का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने कांवड़िया के साथ पुलिस की एक गाड़ी को पीड़ित कांवड़िये के साथ हरिद्वार भेज दिया था। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed