फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PNB बैंक चोरीः अगर चोर कर लेते ये काम तो 30 नहीं 300 लॉकरों से होती चोरी

Wed, 14 Jun 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 14 Jun 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
pnb bank 30 lockers theft, if thieves have crossed tunnel then they would have robbed 300 lockers
bank robbery - फोटो : अमर उजाला

मोदीनगर की पंजाब नेशनल बैंक कपड़ा मिल शाखा में हुई करोड़ों की चोरी और भी बड़ी हो सकती थी। और तब जो नुकसान होता उसका आंकलन भी डराने वाला है।

pnb bank 30 lockers theft, if thieves have crossed tunnel then they would have robbed 300 lockers
bank robbery - फोटो : अमर उजाला

चोरों ने दीवार में कूमल करने से पहले एक सुरंग खोदी थी। सुरंग आर-पार नहीं हो सकी, जिसके चलते चोरों को दोबारा दीवार में छेद करना पड़ा। दोनों छेद करने में लंबा समय लगने के चलते और नाइट मूवमेंट अलार्म के डर से चोर सभी लॉकर को नहीं तोड़ सके। लॉकरों से सामान चोरी होने के बाद गुस्साए ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार को खूब हंगामा किया।

pnb bank 30 lockers theft, if thieves have crossed tunnel then they would have robbed 300 lockers
bank robbery - फोटो : अमर उजाला

चोरों ने बंद टायर फैक्ट्री के कमरे में घुसकर वहां पड़ी कबाड़ अलमारी को हटाया और दीवार में सेंध लगाई। दरअसल, सेंध लगाने से पहले चोरों ने दीवार के निचले हिस्से में एक सुरंग बनाई थी। करीब तीन फीट लंबी सुरंग के आगे सरिए फंसने से चोर उसके आर-पार नहीं जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
pnb bank 30 lockers theft, if thieves have crossed tunnel then they would have robbed 300 lockers
bank robbery - फोटो : अमर उजाला

पहले सुरंग और बाद में सेंध लगाने में चोरों को कई घंटे का समय लग गया। नाइट सेंसर अलार्म चालू होने से पहले वह सिर्फ 30 ही लॉकर तोड़ सके। और सभी 435 लॉकरों को निशाना नहीं बना सके।

विज्ञापन
pnb bank 30 lockers theft, if thieves have crossed tunnel then they would have robbed 300 lockers
bank robbery - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का मानना है कि अगर चोर पहली सुरंग से ही अंदर दाखिल होते तो 30 नहीं 300 लॉकरों को भी निशाना बना सकते थे। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि घटना में कोई बैंक कर्मी भी शामिल हो सकता है जिसे पता था कि रात आठ बजे ही नाइट सेंसर अलार्म चालू हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed