फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाही तरीके से सैफीना मनाएंगे तैमूर का दूसरा जन्मदिन, इस खास जगह हो रही तैयारी

Sat, 08 Dec 2018 03:19 AM IST
प्रेमचंद पालमी, अमर उजाला, पटौदी
प्रेमचंद पालमी, अमर उजाला, पटौदी Updated Sat, 08 Dec 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
Taimur Ali khan Birthday will celebrate in Ibrahim Palace
Taimur - फोटो : amar ujala

पटौदी के दसवें नवाब और फिल्म अभिनेता सैफ अली खान व करीना कपूर के लाडले नवाब तैमूर अली खान का दूसरा जन्मदिन मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। तैमूर का जन्मदिन 20 दिसंबर को पटौदी के इब्राहिम पैलेस में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे देखते हुए पैलेस पर रंग-रोगन किया गया है। पिछले साल भी तैमूर का जन्मदिन पटौदी के इब्राहिम पैलेस में मनाया गया था।

Taimur Ali khan Birthday will celebrate in Ibrahim Palace
karishma and babita - फोटो : amar ujala

20 दिसंबर 2016 को मुंबई में जन्मे तैमूर दो साल के होने जा रहे हैं। इब्राहिम पैलेस से जुड़े सूत्रों  के अनुसार, तैमूर के जन्मदिन समारोह में खान परिवार के अलावा करीना कपूर का परिवार भी शामिल होगा। इसके अलावा दोनों परिवारों के निकटतम मित्र एवं अनेक फिल्मी हस्तियों के आने की भी उम्मीद है। उससे पहले ही तैमूर के जन्मदिन की तैयारियां शुरू हो गई हैं और पार्टियां का दौर चलने लगा है। जिसमें करिश्मा कपूर, बबीता कपूर और अमृता अरोड़ा पहुंचे।

Taimur Ali khan Birthday will celebrate in Ibrahim Palace
amrita arora - फोटो : amar ujala

इस साल जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। दरअसल पिछले साल करीना कपूर के छोटे दादा शशि कपूर का निधन होने के कारण तैमूर का जन्मदिन मनाने की केवल औपचारिकता निभाई गई थी। सूत्रों के अनुसार, सैफ-करीना अपने बेटे के साथ अगले सप्ताह के अंत तक पटौदी पहुंचेंगे। उनके आने से पहले पैलेस में जन्मदिन मनाने की तैयारी पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taimur Ali khan Birthday will celebrate in Ibrahim Palace
Taimur Ali Khan - फोटो : instagram

इस संबंध में सैफ एवं करीना के दिशा निर्देश के तहत कार्य चल रहा है। पैलेस में आवश्यक कार्य करने के अलावा रंग रोगन किया गया है। जन्मदिन के अवसर पर आने वाले मेहमानों को पैलेस में ठहराने की व्यवस्था की जा रहा है। वहीं उनके लिए खास तौर पर विभिन्न प्रकार के पकवान बनवाने के आदेश हैं। 

विज्ञापन
Taimur - फोटो : instagram

बताया जा रहा है कि तैमूर के जन्मदिन के अवसर पर सैफ अली खान स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अपने खेतों का भी मुआयना करेंगे। पिछले साल उन्होंने खेतों में घुड़सवारी की थी और ट्रैक्टर पर खेतों में घूमे थे। उधर स्थानीय लोग उनके आने की सूचना से काफी उत्साहित हैं। खास तौर पर बच्चे एवं युवा उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने की तैयारी में लगे हैं। इसके वे पैलेस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से तार जोड़ने में लगे हुए हैं और उनसे मुलाकात कराने की कसमें ले रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed