दिल्ली के द्वारका सेक्टर-24 स्थित डीडीए के गोल्फ कोर्स में बने तालाब में गुरुवार दो भाइयों समेत तीन मासूमों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त रवि जायसवाल (8), वीर जायसवाल (11) और हर्ष (11) के रूप में हुई है। सुबह के समय तीनों बच्चों के शव तालाब में उतराते हुए दिखे। सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चों के शव देखकर फौरन पुलिस और अपने अधिकारियों को सूचना दी।
2 of 10
इसी तालाब में आए थे तीनों नहाने
- फोटो : अमर उजाला
तालाब किनारे मिले तीनों के कपड़े
खबर मिलते ही संयुक्त आयुक्त जतिन नरवाल, पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह समेत तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में दमकल कर्मियों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। तालाब के किनारे तीनों मासूम के कपड़े बरामद हुए हैं।
3 of 10
डीडीए का गोल्फ कोर्स
- फोटो : अमर उजाला
दीवार फांदकर गए थे तालाब में नहाने
पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बुधवार शाम को तीनों मासूम नहाने के लिए गोल्फ कोर्स की दीवार फांदकर तालाब में नहाने आए थे। इस दौरान गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
4 of 10
इसी तालाब में आए थे तीनों नहाने
- फोटो : अमर उजाला
10 फीट गहरा है तालाब
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7.07 बजे उनकी टीम को गोल्फ कोर्स के तालाब में तीन बच्चों के शव उतराते हुए मिलने की खबर मिली। फौरन पुलिस की टीम वहां पहुंची। बाद में दमकल की दो गाड़ियां भी वहां पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 10 फीट गहरे तालाब से तीनों के शव बाहर निकाले। बाद में शवों को इंदिरा गांधी अस्पताल भेजा गया।
5 of 10
हर्ष के माता पिता
- फोटो : अमर उजाला
कड़ी मशक्कत के बाद हुई पहचान
शुरुआत में तीनों मासूमों की पहचान नहीं हो सकी। परिजनों ने इनकी कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। दोपहर के समय लोकल सोर्स की मदद से मासूमों के परिजनों का पता चला। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में रवि और वीर दोनों सगे भाई थे। इनके परिवार में पिता अरविंद जायसवाल व अन्य सदस्य हैं।