सब्सक्राइब करें

नंद नगरी में तनाव: आलम, बिलाल और फैजान ने मिलकर मनीष को चाकुओं से गोदा, शरीर पर मिले 40 से ज्यादा वार के निशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Oct 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Three people stabbed youth to death in Nand Nagri heavy police force deployed in the area
मनीष को चाकुओं से गोदा - फोटो : अमर उजाला

नंद नगरी इलाके में शनिवार रात मनीष (19) नामक युवक की बेरहमी से हत्या के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। आरोपियों ने 40 से अधिक वारकर मनीष की निर्मम हत्या कर दी। हालात को देखते हुए फिलहाल पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। त्योहारी सीजन में हुए बवाल के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं। लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियों को मौके पर तैनात किया हुआ है। घटना से नाराज लोगों ने रविवार दोपहर मनीष की गली के बाहर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। 


 

Trending Videos
Three people stabbed youth to death in Nand Nagri heavy police force deployed in the area
मृतक मनीष - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों का कहना था कि कुछ लोग पूरे इलाके में खुलेआम दबंगई कर रहे हैं, लेकिन पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सुंदरनगरी में बनी पुलिस चौकी के पास लोग खुलेआम शराब और जुआ खेलते हैं, लेकिन पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जहां मनीष की हत्या हुई वहां से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस बूथ बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three people stabbed youth to death in Nand Nagri heavy police force deployed in the area
स्थानीय लोगों से बात करते पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाला

मौके पर मौजूद कुछ लोग घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर रहे थे। उनका कहना था कि जानबूझकर दूसरे समुदाय के लोगों ने दलित युवक मनीष की हत्या की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसके परिजनों को धमकाकर भी गए हैं। दोपहर करीब एक बजे इलाके के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि मामले में तीन आरोपी आलम, बिलाल और फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं। 

Three people stabbed youth to death in Nand Nagri heavy police force deployed in the area
हत्या के बाद आक्रोशित लोग - फोटो : अमर उजाला

तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की ही बात सामने आ रही है। पुलिस ने रविवार दोपहर मनीष के शव का पोस्टमार्टम कराकर खुद ही अंतिम संस्कार करवाया। पुलिस शव को मोर्चरी से सीधे एंबुलेंस में रखकर मंडोली स्थित श्मशान घाट पहुंची। वहां परिजनों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को आशंका थी कि यदि शव नंद नगरी मनीष के घर पहुंचा तो वहां के हालात बिगड़ सकते हें। ऐसे में पुलिस ने एहतियात के तौर पर शव का खुद ही अंतिम संस्कार करवाया।

विज्ञापन
Three people stabbed youth to death in Nand Nagri heavy police force deployed in the area
मृतक मनीष के परिजन - फोटो : अमर उजाला

हालात न बिगड़े इसके लिए भी पुलिस ने पूरे बंदोबस्त कर दिए हैं। मनीष के घर के अलावा आरोपियों के घर के बाहर भी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार अमन कमेटी के लोगों के साथ बैठक कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। रविवार शाम को खुद पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन स्थानीय ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। रविवार को स्थानीय नेताओं का भी मनीष के घर आना-जाना लगा रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed