फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली : इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर यात्रियों के गर्माए मिजाज, किया हंगामा

Wed, 01 Nov 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Nov 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
travelers got angry and did rampage at igi terminal three
IGI Airport

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इनदिनों यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है। इमिग्रेशन के लिए लंबी-लंबी कतारों में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसे लेकर यात्रियों ने इंमिग्रेशन काउंटर पर जमकर बवाल किया। यात्रियों का कहना था कि इमिग्रेशन के लिए घंटो लाइन लगना पड़ रहा है।

travelers got angry and did rampage at igi terminal three
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : ANI

मंगलवार की आधी रात से बुधवार शाम तक इमिग्रेशन के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर यात्री परेशान हुए। काउंटर पर घंटो लाइन में लगने के बावजूद जब इमिग्रेशन नहीं हो पा रहा था तो यात्रियों का गुस्सा फुट पड़ा और इमिग्रेशन काउंटर के पास ही जमकर हंगमा कर दिया।

travelers got angry and did rampage at igi terminal three
igi airport

यात्रियों का आरोप था कि कई काउंटर होने के बावजूद इमिग्रेशन के लिए दो-तीन ही काउंटर पर अधिकारी काम कर रहे थे। आमूमन 90 सेकेंड में एक यात्री का इमिग्रेशन क्लियर हो जाता है, लेकिन इसके लिए घंटों लाइन में लगने को यात्री मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
travelers got angry and did rampage at igi terminal three
igi

बता दें कि टर्मिनल थ्री के डिपार्चर टर्मिनल पर कुल 48 इमिग्रेशन काउंटर है और एराइवल टर्मिनल पर कुल 45 इमिग्रेशन काउंटर है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार काउंटर तो है, लेकिन इस काउंटर पर बैठने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की बेहद कमी है।

विज्ञापन
travelers got angry and did rampage at igi terminal three
igi airport

आमूमन जब भी भीड़ बढ़ती है तो ऐसी ही हालत होती है। जब भी विदेश जाने व आने वालों की संख्या छुट्टियों  के दौरान बढ़ती है तो काउंटर पर लंबी-लंबी कतारे लग जाती है। ई-इमिग्रेशन के कारण भी इनदिनों भीड़ जमा हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed