{"_id":"63f334c09c5fdccc600d3066","slug":"turkey-earthquake-operation-dost-major-beena-tiwari-hugging-turkish-woman-in-viral-photos-recounts-experience-2023-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेजर बीना तिवारी: तुर्किये में महिला को गले लगाकर हुईं वायरल, स्वदेश लौटकर सुनाए भावुक किस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर बीना तिवारी: तुर्किये में महिला को गले लगाकर हुईं वायरल, स्वदेश लौटकर सुनाए भावुक किस्से
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेजर बीना तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में भारत सरकार ने ऑपरेशन दोस्त के माध्यम से मदद का हाथ बढ़ाया। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान भारत से एनडीआरएफ की टीम, डॉक्टरों के दल और यहां तक कि स्निफर डॉग्स ने भी भूकंप प्रभावित लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। ऐसी ही एक मेडिकल अफसर हैं मेजर बीना तिवारी जिनकी एक तुर्किये की महिला को गले लगाती तस्वीर ने खूब सुर्खी और वाहवाही बटोरीं। सोमवार को तुर्किये मदद के लिए गई मेडिकल की टीम 12 दिन बाद स्वदेश लौटी। तुर्किये में 3500 मरीजों का उपचार कर भारतीय मेडिकल टीम आज हिंडन एयरपोर्ट पहुंची, जहां इन लोगों का बहुत स्वागत हुआ।
2 of 5
major beena tiwari
- फोटो : ANI
इसी टीम में शामिल थीं मेजर बीना तिवारी जिन्होंने वहां 60 पैराशूट फील्ड अस्पतालों में अपनी सेवा दी। तुर्किये की एक महिला को गले लगाने की उनकी तस्वीर वायरल होने को लेकर जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने वहां की अपनी सभी खास यादें साझा कीं। जानिए कैसा रहा उनका अनुभव और उन्होंने क्या कहा...
3 of 5
major beena tiwari
- फोटो : ANI
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मेजर बीना ने कहा कि वो ये दौरा कभी नहीं भूल सकेंगी क्योंकि वहां उन्होंने जिस तादाद में मौतें देखीं वह बयां भी नहीं किया जा सकता। इतनी आपाधापी में वहां अस्पताल सेटअप करना भी एक बड़ी चुनौती थी। मेजर बीना ने बताया कि वहां पहुंचने के कुछ घंटों में ही सेना ने स्थानीय अस्पताल के पास एक इमारत में अपना अस्पताल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
major beena tiwari
- फोटो : अमर उजाला
इस्केंदेरुन में 99 सदस्यों वाली मेडिकल टीम ने 30 बेड वाला फील्ड अस्पताल सफलतापूर्वक चलाया गया। यहां करीब 4000 मरीजों का इलाज 24 घंटे चलता रहता था। स्थानीय लोगों और तुर्किये की सरकार ने भी हमारी काफी मदद की।
विज्ञापन
5 of 5
major beena tiwari
- फोटो : ANI
मेजर बीना ने बताया, स्थानीय लोगों ने हमें घर जैसा एहसास कराया। जैसे ही हमने अस्पताल तैयार कर लिया, वहां मरीज आने शुरू हो गए और फिर यह सिलसिला नहीं रुका। 12 दिनों के इस ऑपरेशन के दौरान हमने 3600 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।