{"_id":"62c1ce258747d227102446b5","slug":"weather-update-heavy-rain-expected-in-delhi-on-6th-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: छह जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: छह जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Mon, 04 Jul 2022 12:15 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रविवार को दिन में तेज धूप से लोग परेशान रहे पर दोपहर बाद बारिश से राहत मिली। शाम तक धूप और बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई थी। दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 0.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, सबसे अधिक 22 मिमी बारिश रिज क्षेत्र में हुई है।
Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 35.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 83 फीसदी तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है। छह जुलाई को दिल्ली में तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के विभिन्न केंद्रों पर दर्ज बारिश
- रिज: 22 मिमी
- डीयू: 19 मिमी
- पीतमपुरा- 20.5 मिमी
- स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-12 मिमी
- मयूर विहार- 3.5 मिमी