फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की बर्बरता: नियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े

Tue, 02 Feb 2016 09:19 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन

पुल‌िस की बर्बरता: न‌ियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े

Young man beaten by police on rule break

गलती से नो एंट्री में घुसे युवक के सिपाही ने डंडे से पिटाई कर हाथ-पैर तोड़ दिया। युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। नाराज लोगों ने सिपाही की भी पिटाई कर डाली। आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने दो घंटे तक हरौला मार्ग जाम कर दिया। बुलंदशहर जिले के बालखा गांव निवासी फरीद मीट कारोबारी है। वह सेक्टर-9 स्थित बांस-बल्ली मार्केट में बहन सबीला के पास रहता है। मंगलवार सुबह करीब 10: 30 बजे फरीद की बाइक खराब हो गई। (सभी फोटो: राजन राय/अमर उजाला, नोएडा)


पुल‌िस की बर्बरता: न‌ियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े

Young man beaten by police on rule break

वह बाइक ठीक कराने जा रहा था। फरीद बाइक पर बैठ था। उसने साथी को बाइक में धक्का लगाने के लिए कहा। दोनों सेक्टर-9 कट से उद्योग मार्ग की ओर चल दिए। उन्हें वहां घुसते ही पुलिसकर्मी ने रोक लिया। नो एंट्री में आने पर सिपाही से कहासुनी हो गई।

पुल‌िस की बर्बरता: न‌ियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े

Young man beaten by police on rule break

फरीद के भाई फहीम के मुताबिक, सिपाही राजकुमार ने पीछे से आकर बाइक को धक्का दे रहे युवक को डंडा मारा। वह युवक तुरंत पीछे हट गया। सिपाही ने डंडा से फरीद की पिटाई कर डाली। जमीन पर गिरने के बाद भी डंडे से उसे पीटा। फरीद उठकर भागा तो सिपाही ने दौड़ा-दौड़ाकर उसे पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िस की बर्बरता: न‌ियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े

Young man beaten by police on rule break

सिपाही की गुंडागर्दी पर स्थानीय लोग उग्र हो गए। लोगों ने सिपाही को घेरकर उसकी पिटाई कर डाली। वह किसी तरह भीड़ के चंगुल से छूटकर भाग गया। लोगों ने हरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगाकर रखा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

पुल‌िस की बर्बरता: न‌ियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े

Young man beaten by police on rule break

सबीला ने बताया कि फरीद का 10 मार्च को बुलंदशहर की युवती से निकाह है। शादी बुलंदशहर में ही होनी है। शादी से पहले उसका भाई पूरी तरह से ठीक हो जाए। उन्होंने मांग की है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। परिजनों ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed