{"_id":"5d4a003a8ebc3e6cf90fbc95","slug":"zakir-nagar-fire-six-dead-many-injured-after-fire-breaks-out-at-multi-storey-building-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाकिर नगर अग्निकांड: ऊपरी मंजिलों में रहने वाले फंसे, 50 गज के फ्लैट की छत के खुले दरवाजे से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाकिर नगर अग्निकांड: ऊपरी मंजिलों में रहने वाले फंसे, 50 गज के फ्लैट की छत के खुले दरवाजे से बची जान
Wed, 07 Aug 2019 04:03 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Aug 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जाकिर नगर अग्निकांड में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, चौथी मंजिल के फ्लैटमालिकों ने छत पर मालिकाना अधिकार साबित करने के लिए वहां ताले लगाए हुए थे। जल्दबाजी के चक्कर में इन लोगों को जीने के दरवाजे की चाबी नहीं मिली। इससे वे अपने-अपने फ्लैट में ही कैद रह गए। दूसरी ओर, 50 गज वाले फ्लैट की छत का दरवाजा खुला था। कई लोगों ने वहां पहुंचकर अपनी जान बचाई। वहां से वे रस्सियों के जरिये नीचे वाले फ्लैट में उतरे। इसके बाद सीढ़ी से कुछ लोग नीचे उतर गए।
पहली मंजिल पर रहने वाले जुनैद अहमद ने बताया कि 200 गज के फ्लैट में एक फ्लोर पर तीन फ्लैट हैं। ग्राउंड फ्लोर पर पीछे की ओर जीना है। लोगों ने छत को दो हिस्सों में बांटा हुआ है। बिल्डिंग में सामने वाले फ्लैटों की छत अलग है, जहां जाने के लिए एक दरवाजा है। उस पर मालिकों ने अपना ताला लगाया हुआ था। पीछे वाले 50 गज के फ्लैट की छत के लिए अलग दरवाजा है। हादसे के समय वह खुला था। आग लगते ही नीचे जीने और पार्किंग का रास्ता बंद हुआ तो लोग ऊपर की ओर भागे। एक छत का दरवाजा बंद होने के कारण लोग वापस अपने-अपने फ्लैट की ओर भागे। दूसरी ओर, 50 गज वाली छत का दरवाजा खुला होने के कारण कुछ लोग वहां पहुंच गए। जुनैद ने बताया कि छत का दरवाजा खुला होता तो शायद हताहतों की संख्या कम हो सकती थी।
पार्किंग में रह-रहकर हो रहे थे धमाके
इसी इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जिस इमारत में आग लगी थी, वहां 13 अलग-अलग परिवार ऊपरी मंजिलों पर रहते हैं। 200 गज के पूरे ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग थी। आग लगते ही वहां खड़ी सात कारें और 19 बाइकें धू-धू कर जलने लगीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ कारों में सीएनजी सिलेंडर लगे थे। आग लगने के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट होने लगे। धमाके होने के साथ वहां भगदड़ भी मच गई। हालाकिं इससे कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की टाइम लाइन, कब क्या हुआ
दिल्ली में एक इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
2.00 बजे रात : जाकिर नगर की इमारत में लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी।
2.26 बजे : लोगों ने आग लगने की पुलिस को दी सूचना, जिसके बाद बाद में पुलिस मौके पर पहुंची।
2.30 बजे : दमकल विभाग की आग की सूचना दी गई, करीब 15 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
3.00 बजे रात : स्थानीय विधायक अमानत उल्लाह खान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया।
3.10 बजे : दमकल के अधिकारियों आग को मेक-6 घोषित किया, बाद में दमकल की और गाडिय़ां पहुंची।
4.35 बजे सुबह : दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग बुझाने का काम जारी।
5.00 बजे : दमकल कर्मियों को बिल्डिंग के अंदर तीसरी मंजिल पर सीढिय़ों से एक युवक की बुरी तरह जली हुई लाश बरामद हुई।
5.25 बजे : दमकल कर्मियों ने आग को बुझा लिया, इसके बाद बिल्डिंग में सर्चिंग और कूलिंग का काम जारी रहा।
7.00 बजे : दमकल कर्मियों ने कूलिंग का काम खत्म किया, इसके बाद पुलिस की टीमें जांच के लिए अंदर गई।
11.45 बजे सुबह : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का दौरा किया।
12.15 बजे : नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों से मुलाकात की।
3.00 बजे : दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल होली फैमिली अस्पताल पहुंचे, उन्होंने वहां पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

दिल्ली में आग लगने के कुछ मामले जो प्रमुख हैं
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
. 12 जुलाई 2019 : झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया के फ्रेंड्स कालोनी में नल बनाने की फैक्टरी में लगी आग, तीन की मौत।
. 08 जुलाई 2019 : ओल्ड पालम रोड पर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रारंभिक परीक्षा के दौरान सेंटर पर लगी आग, दमकल कर्मियों ने करीब तीन सौ छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला, परीक्षा सेंटर के इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी आग।
. 05 जुलाई 2019 : स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की इमारत में लगी भीषण आग, 22 गाडिय़ों ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं।
. 20 जून 2019 : पीतमपुरा स्थित एक दस मंजिला इमारत में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग में फंसे सौ से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकला, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
. 29 मई 2019 : जनकपुरी के कावेरी हॉस्टल में लगी आग। धुंए के चपेट में आने से छह लड़कियां हुई बेहोश, एक लड़की ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगाई, 50 लड़कियों को हॉस्टल से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
. 12 फरवरी 2019 : करोलबाग के होटल अर्पित में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत, कई झुलसे।
. 30 जनवरी 2019 : दिल्ली के ओखला फेज एक इलाके में एक केमिकल फैक्टरी में लगी आग में चार लोग झुलसे।
. 19 नवंबर 2018 : करोलबाग के एक कंपनी में लगी आग में चार मजदूरों की झुलसकर मौत, जबकि एक व्यक्ति झुलस गया।
. 22 अगस्त 2018 : पहाडग़ंज में चार मंजिला इमारत में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने उपर की मंजिल में फंसी महिला को आग की लपटों के बीच से बचाया।
. 30 मई 2018 : मालवीय नगर स्थित रबर की फैक्टरी में लगी आग, 80 दमकल गाडिय़ों के साथ साथ हेलीकाप्टर की मदद से बुझायी गयी आग।
. 13 अप्रैल 2018 : कोहाट एंक्लेव में एक इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोगों की झुलसकर मौत।
. 09 अप्रैल 2018 : सुल्तानपुरी में जूता फैक्टरी में लगी आग में चार कर्मचारी की झुलसकर मौत।
. 20 जनवरी 2018 : बवाना इलाके में पटाखा फैक्टरी में लगी आग में 10 महिला समेत 17 लोगों की झुलसकर मौत हो गयी।
. 23 दिसंबर 2017 : दिल्ली के मेट्रो हार्ट एंड कैंसर अस्पताल में लगी आग, 84 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में भेजा गया।
. 12 दिसंबर 2017 : निहाल विहार इलाके में आग लगने से 15 साल की बेटी व मां की मौत, ढाई माह की बच्ची समेत तीन झुलसे।
. 05 नवंबर 2017 : बाड़ा हिंदू राव इलाके में एलपीजी रिसाव के बाद घर में लगी आग, बुजुर्ग व बच्ची की मौत, आठ अन्य झुलसे।
. 07 जुलाई 2017 : पूर्वी दिल्ली की दिलशाद कालोनी में जन्मदिन पार्टी के दौरान घर में लगी आग, चार की मौत, कई अन्य झुलसे।