सब्सक्राइब करें

चैलेंज इवैलुएशन का दावा करने वाले 282 पास विद्यार्थी फेल, पढ़ें ये पूरी खबर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 10 Jun 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
AKTU result 2019 announced after changing rules in examination
  • एकेटीयू में बदले नियमों के बाद पहला परिणाम जारी

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में चैलेंज इवैलुएशन का दावा अब पास विद्यार्थियों को फेल भी करा सकता है। इसके नियमों में किए गए बदलाव के साथ पहला परिणाम शनिवार को जारी किया गया। इस परिणाम में चैलेंज इवैलुएशन का दावा करने वाले 282 विद्यार्थी जो पहले पास थे, वे फेल हो गए हैं, जबकि 1500 से अधिक विद्यार्थियों के नंबर पहले परिणाम से घट भी गए हैं। 

Trending Videos
AKTU result 2019 announced after changing rules in examination
  • विश्वविद्यालय में सत्र 2018-19 की ऑड सेमेस्टर (दिसंबर-जनवरी) परीक्षा के बाद लगभग 6500 विद्यार्थियों ने चैलेंज इवैलुएशन के लिए आवेदन किया था। विश्वविद्यालय द्वारा लंबी कवायद के बाद इसका परिणाम जारी किया गया है। इसके अनुसार 282 आवेदक जो पास थे, चैलेंज इवैलुएशन के परिणाम में नंबर कम हो जाने से फेल घोषित कर दिए गए हैं। वहीं 2493 विद्यार्थी जो फेल थे, उनके नंबर बढ़े और वे पास घोषित किए गए हैं। नए परिणाम में 1545 विद्यार्थी ऐसे रहे जिनके नंबर पहले से कम हो गए जबकि 4739 के बढ़ गए। 233 विद्यार्थियों के नंबर में कोई बदलाव नहीं हुआ। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार नियमों में बदलाव किए गए हैं। नए नियम को देखते हुए अब विद्यार्थी नंबर बढ़वाने के लिए चैलेंज इवैलुएशन का आवेदन अनावश्यक नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
AKTU result 2019 announced after changing rules in examination
  • ये नियम बदले

पूर्व की व्यवस्था के अनुसार संबंधित विषय के कुल अंक से 10 फीसदी का अंतर होने पर नंबर बढ़ते थे। वहीं 10 फीसदी से कम अंतर पर नंबर घटते नहीं थे। सामान्यत: नंबर कम नहीं होते थे। अब बदले नियमों के अनुसार अगर चैलेंज इवैलुएशन में विद्यार्थी का एक नंबर भी कम हुआ तो पहले से नंबर कम हो जाएगा और अगर एक नंबर भी बढ़ा तो बढ़ जाएगा। 

AKTU result 2019 announced after changing rules in examination
  • 1500 विद्यार्थियों की कॉपियां चौथे मूल्यांकनकर्ता को
 
  • चैलेंज इवैलुएशन की व्यवस्था के अनुसार अगर विद्यार्थी पहले मूल्यांकनकर्ता से सहमत नहीं है तो वह इसके लिए आवेदन करता है। विश्वविद्यालय ऐसे विद्यार्थी की कॉपी दो अलग-अलग शिक्षकों से जंचवाता है। इसके बाद उसे नंबर दिए जाते हैं। किंतु कई बार ऐसा भी होता है कि इन दोनों मूल्यांकनकर्ताओं के दिए नंबर में भी अंतर हो जाते है। फिर इसका चौथे शिक्षक से मूल्यांकन कराया जाता है। इस बार लगभग 1500 केस ऐसे हैं, जिनका मूल्यांकन चौथे शिक्षक से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
AKTU result 2019 announced after changing rules in examination
  • चैलेंज इवैलुएशन के परिणाम


आवेदक - 6500 
नंबर में कोई बदलाव नहीं - 233 विद्यार्थी 
पास हुए फेल -282 विद्यार्थी 
नंबर कम हुए - 1545 विद्यार्थी 
फेल हुए पास -2493 विद्यार्थी 
नंबर बढ़ गए - 4739 विद्यार्थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed