फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

क्या ट्रैफिक पुलिस किसी अपराधी को पकड़ सकती है, जानें पुलिस सेवा के बारे में सबकुछ

Mon, 13 Jan 2020 06:09 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 13 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
All about police force FAQs about Indian police ranking IPS crpc ipc cid
police - फोटो : file photo

पुलिस और कानून को लेकर ज्यादातर लोगों के मन में भम्र होता है। आज हम आपको देंगे पुलिस बल और उससे जुड़ी कुछ अहम जानकारी। क्या आपके मन में कभी यह प्रश्न उठे हैं कि कोई ट्रैफिक पुलिस अधिकारी किसी को गिरफ्तार कर सकता है? वो कौन-सा कानून है जिसके अंतर्गत पुलिस काम करती है? पुलिस में कौन-कौन सी रैंक होती है? सीआरपीसी और आईपीसी क्या है? क्या पुलिस को किसी पर भी बल प्रयोग करने की अनुमति है?



ऐसे कई प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए अगली स्लाइड पढ़ें। 

हमारे पास पुलिस बल क्यों है?

All about police force FAQs about Indian police ranking IPS crpc ipc cid
  • हमारे पास नागरिकों के बचाव और सुरक्षा की भावना प्रदान करने के लिए पुलिस बल है। पुलिस का काम समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध पर रोकथाम करने का भी है। पुलिस का काम कानून लागू कराने का और यह सुनिश्चित करने का है कि पुलिस समेत सभी हर स्तर पर कानून का पालन करें।

 

पुलिस के क्या कार्य हैं?

All about police force FAQs about Indian police ranking IPS crpc ipc cid

पुलिस बल के कई कर्तव्य हैं:

  • अपराध को रोकना और नियंत्रित करना।
  • अपराध की ठीक से जांच करना और अपराधी का पता लगाना।
  • अदालत में पेश करने के लिए ईमानदारी से और सबूतों के आधार पर केस तैयार करना।
  • पुलिस बल के पास समग्र कानून और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है।
  • कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुदाय और अपने आस-पास काम करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पास क्या-क्या शक्तियां होती है?

All about police force FAQs about Indian police ranking IPS crpc ipc cid
  • पुलिस के पास कई प्रकार की अलग-अलग शक्तियां हैं, ये सभी शक्तियां कानून द्वारा दी गई हैं और उन्हें कानून में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही उपयोग करना चाहिए। पुलिस को गिरफ्तारी, तलाशी, बरामदगी, अपराधों की जांच, गवाहों से पूछताछ, संदिग्धों से पूछताछ, अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने का अधिकार है। पुलिस अपनी इच्छानुसार कार्य नहीं कर सकती। किसी भी तरह से शक्तियों का दुरुपयोग या कर्तव्य की लापरवाही या पुलिस द्वारा किसी भी अपराध के लिए अधिकारी को दंडित किया जा सकता है।
विज्ञापन

क्या पूरे भारत में सिर्फ एक ही पुलिस बल है?

All about police force FAQs about Indian police ranking IPS crpc ipc cid
  • नहीं। प्रत्येक राज्य का अपना पुलिस बल है जो उस राज्य की सरकार के नियंत्रण में होता है। इसलिए देश में कई पुलिस बल हैं। राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, पुड्डुचेरी, दमन और दीव, लक्षद्वीप समूह, दादर, और नागर हवेली की पुलिस केंद्र सरकार के नियंत्रण में काम करती है। क्योकि अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी केंद्र-शासित प्रदेश हैं तो इनकी पुलिस भी केंद्र सरकार के अधीन काम करेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed