सब्सक्राइब करें

JEE Main Paper Analysis: जेईई मेन दूसरे चरण में छका रही गणित, फिजिक्स आसान तो केमिस्ट्री थोड़ी टफ लगी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 04:32 PM IST
सार

JEE Main Paper Analysis: जेईई मेन दूसरे चरण में सोमवार की तुलना में मंगलवार को पेपर में कुछ प्रश्न आसान रहे, लेकिन ओवरऑल पेपर कठिन और उलझाऊ था। यहां स्टूडेंट्स के फीडबैक और फैकल्टी रिस्पांस के आधार पर यहां पेपर का एनालिसिस किया गया है। 

विज्ञापन
JEE Main Exam Analysis 2022 Session 2 Know Question Wise Analysis Paper Difficulty Level
JEE Main Session 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Main Exam Analysis 2022: बीई-बीटेक कोर्स में दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण के दो दिन सेशन जेईई मेन-जुलाई के दूसरे दिन की परीक्षा मंगलवार को कंप्यूटर बेस्ड मोड पर हुई।


स्टूडेंट्स के फीडबैक और फैकल्टी रिस्पांस के आधार पर यहां पेपर का एनालिसिस किया गया है। उम्मीदवारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की तुलना में मंगलवार को पेपर में कुछ प्रश्न आसान रहे, लेकिन ओवरऑल पेपर कठिन और उलझाऊ था।

Trending Videos
JEE Main Exam Analysis 2022 Session 2 Know Question Wise Analysis Paper Difficulty Level
जेईई मेन पेपर-2 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कोटा के नामचीन कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी सर ने बताया कि तीनों विषयों में लगभग सभी टॉपिक्स को कवर किया गया था। कुछ इंटीजर टाइप क्वेश्न विद्यार्थियों को टफ व एडवांस लेवल के लगे। पेपर में 12वीं कक्षा से 60 फीसदी एवं 11वीं कक्षा से 40 फीसदी सिलेबस को कवर किया गया था। तीनों विषयों में मैथ्स का पेपर सबसे टाइम टेकिंग रहा। यहां पढ़िए पेपर एनालिसिस ... 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Main Exam Analysis 2022 Session 2 Know Question Wise Analysis Paper Difficulty Level
Physics - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Main फिजिक्स का पेपर आसान
जेईई मेन दूसरे चरण में मंगलवार को फिजिक्स का पेपर आसान रहा। डॉ बृजेश माहेश्वरी सर ने बताया कि जिसमें थर्मोडाइनेमिक्स, एनएलएम, प्रिंसिपल ऑफ कम्युनिकेशन, सेमीकंडक्टर, मैग्नेटिक फील्ड, एसएचएम, काइनेमेटिक्स, टू डी, साउंड एंड वेव ऑप्टिक्स और एरर आदि टॉपिक्स से प्रश्न आए। इसके अलावा रेडियोएक्टिविटी, डायोड व करंट इलेक्ट्रिसिटी के प्रश्न भी पूछे गए थे।
 

JEE Main Exam Analysis 2022 Session 2 Know Question Wise Analysis Paper Difficulty Level
Chemistry - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Main केमिस्ट्री भी आसान रही
सुबह की पारी में केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। बीएम सर के अनुसार, फिजिकल केमिस्ट्री में केमिकल काइनेटिक्स, केमिकल इक्विलीब्रीयम, थर्मोकेमिस्ट्री, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री एवं मोल कंसेप्ट से प्रश्न आए। इसी प्रकार ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में नाइट्रोजन कंटेनिंग कम्पाउंड, ग्रिगनार्ड रीजेन्ट, क्लोरिनेशन ऑफ बेन्जीन, फीनोल, केमिस्ट्री इन एवरी-डे लाइफ तथा सेपरेशन टेक्निक मैथड एवं इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में को-ऑर्डिनेशन कंपाउंड्स, डी एंड एफ ब्लॉक केमिस्ट्री आदि से प्रश्न पूछे गए। 

विज्ञापन
JEE Main Exam Analysis 2022 Session 2 Know Question Wise Analysis Paper Difficulty Level
Chemistry Lab - फोटो : डेमो पिक

सफलता डॉट कॉम के केमिस्ट्री फैकल्टी डॉ संजय कुमार ने बताया कि शाम की पारी में भी पेपर का डिफिकल्टी लेवल मध्यम रहा। जिसमें दो प्रश्न एसरशन रीजनिंग टाइप के थे। इसमें आईयूपीएसी नोमेनक्लेचर, रीडक्शन, बॉयोमोलेक्यूल, फीनोल, मेटलर्जी, डी-ब्लॉक, पी-ब्लॉक, एस-ब्लॉक, इंडिकेटर, सरफेस केमिस्ट्री, बफर सॉल्युशन, गेस्कोन प्लस मोल के प्रश्न थे। इसके अलावा कैलकुलेशन मोडरेट लेवल की रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed