😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Ukraine Returned Medical Students will not be Admitted in Indian Institutes Says MoS Health
{"_id":"62dff54c4d073c2fdf1169f1","slug":"ukraine-returned-medical-students-will-not-be-admitted-in-indian-institutes-says-mos-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Medical Education: यूक्रेन से लौटे 20 हजार मेडिकल छात्र देश में नहीं कर पाएंगे पढ़ाई, सरकार ने बताई यह वजह","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Medical Education: यूक्रेन से लौटे 20 हजार मेडिकल छात्र देश में नहीं कर पाएंगे पढ़ाई, सरकार ने बताई यह वजह
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 26 Jul 2022 07:38 PM IST
सार
Ukraine Returnee Medical Students: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने नियमों का हवाला देते हुए जान बचाने के लिए करिअर दांव पर लगाकर लौटे छात्रों को राहत देने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार ने दी है।
विज्ञापन
1 of 5
Ukraine Returnee Medical Students
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ukraine Returned Medical Students: रूस और यूक्रेन की जंग के दौरान स्वदेश लौटे 20 हजार मेडिकल छात्रों का भविष्य अब चौपट होने के कगार पर आ गया है। अपने देश लौटने वाले इन सब छात्रों को एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमीशन ने बड़ा झटका दिया है।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने नियमों का हवाला देते हुए जान बचाने के लिए करिअर दांव पर लगाकर लौटे छात्रों को राहत देने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार ने दी है।
2 of 5
भारती प्रवीण पवार
- फोटो : social media
स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने संसद को दी जानकारी
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने संसद को बताया कि विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 20,000 भारतीय छात्र यूक्रेन से लौटे हैं। ये छात्र या तो विदेशी मेडिकल स्नातक स्क्रीनिंग टेस्ट विनियम, 2002" या "विदेशी चिकित्सा स्नातक लाइसेंस विनियम, 2021" के तहत आते हैं।
3 of 5
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC)
- फोटो : NMC
भारतीय मेडिकल कॉलेजों में समायोजित करने का प्रावधान नहीं
उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के साथ-साथ मेडिकल छात्रों को किसी भी विदेशी चिकित्सा संस्थानों से भारतीय मेडिकल कॉलेजों में समायोजित करने या स्थानांतरित करने के लिए ऐसे कोई प्रावधान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ukraine Returnee Medical Students
- फोटो : एएनआई
एनएमसी ने नहीं दी स्थानांतरित करने की मंजूरी
स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने सदन को सूचित किया कि नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा किसी भी भारतीय चिकित्सा संस्थान / विश्वविद्यालय में किसी भी विदेशी मेडिकल छात्र को स्थानांतरित करने या समायोजित करने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
5 of 5
यूक्रेन से वापस लौटे भारतीय छात्र
- फोटो : ANI
उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कीव में भारतीय दूतावास ने छात्रों को आसानी से प्रतिलेख और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए यूक्रेन में सभी संबंधित विश्वविद्यालयों के साथ संपर्क किया है। केंद्र सरकार ऐसे सभी छात्रों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X