CUET PG 2022 Admissions: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर के तीन शीर्ष एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का विकल्प चुनने को लेकर अभी एक राय नहीं है। जहां बहुचर्चित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इसी सत्र से सीयूईटी के माध्यम से स्नातकोत्तर और एडवांस पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) और जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) विश्वविद्यालय ने सूचित किया है कि वे इस वर्ष सीयूईटी-पीजी के माध्यम से दाखिले शुरू नहीं करेंगे। दोनों विश्वविद्यालयों में दाखिले पूर्ववर्ती कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।
CUET PG 2022: जेएनयू में इस साल सीयूईटी से होंगे पीजी दाखिले, डीयू और जामिया की ये है योजना
CUET PG 2022: जेएनयू ने शुक्रवार को घोषणा की कि स्नातकोत्तर और एडवांस पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश इस साल सीयूईटी के माध्यम से होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू और जामिया में अगले सत्र से हो सकती है शुरुआत
डीयू और जामिया के अधिकारियों का कहना है कि उनके यहां शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और इतने कम समय में दाखिला प्रक्रिया को बदलना संभव नहीं है। जामिया के रजिस्ट्रार नाजिम हुसैन अल-जाफरी ने कहा कि विश्वविद्यालय चल रही प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि इस साल, हम चल रही प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश का आयोजन करेंगे। आने वाले वर्षों के लिए, हम इस मामले पर फैसला करेंगे।
जेएनयू सीयूईटी से पीजी दाखिलों के लिए तैयार
डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इतने कम समय में विश्वविद्यालय नई प्रणाली लागू नहीं कर सकता है। विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद इस मामले पर फैसला लेंगे और उसके आधार पर हम आगे बढ़ेंगे। उधर, जेएनयू ने शुक्रवार को घोषणा की कि स्नातकोत्तर और एडवांस पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश इस साल सीयूईटी के माध्यम से होगा।
CUET-PG केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए इस साल अनिवार्य नहीं
बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने गुरुवार को घोषणा की थी कि पीजी प्रवेश के लिए सीयूईटी 2022 शैक्षणिक सत्र से ही शुरू किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह था कहा था कि CUET-UG के विपरीत, CUET-PG केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए इस साल अनिवार्य नहीं है। CUET PG परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई है और 18 जून को समाप्त होगी।
CUET PG 2022 के लिए कैसे करें आवेदन?