चंडीगढ़ यानी चंडी का किला। चंडी दुर्गा का रूप हैं, जिनका मंदिर आज भी चंडीगढ़ में स्थित है। माना जाता है कि इन्हीं के नाम पर शहर का नाम चंडीगढ़ पड़ा है। भारत का केंद्रशासित प्रदेश चंड़ीगढ़, पंजाब और हरियाणा दो राज्यों की राजधानी है। ये उत्तर भारत में एक प्रमुख शिक्षा केंद्र के रूप में जाना जाता है। इसलिए इसके नजदीकी राज्य जैसे हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल आदि से बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां आते हैं। इस शहर ने हमारे देश को कल्पना चावला, मनमोहन सिंह, सुषमा स्वराज जैसे महान रत्न दिए हैं।
भारत का वो शहर जिसे कहते हैं 'सिटी ब्यूटीफुल', पर्यटक ही नहीं, छात्रों के लिए भी पसंदीदा जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आजादी से पहले पंजाब की राजधानी लाहौर थी, लेकिन 1947 में आजादी के बाद पंजाब को एक अलग राजधानी की जरूरत पड़ी, जिसके बाद चंडीगढ़ अस्तित्व में आया। ली कोर्बुजिए ने मानव शरीर के अनुरूप चंडीगढ़ की अवधारणा विकसित की थी।
- चंडीगढ़ को अपना नाम चंडी मंदिर से मिला है और आज भी यह मंदिर इस शहर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
- चंडीगढ़ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सपनों का शहर रहा है।
- मानव विकास सूचकांक में चंडीगढ़ भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में सबसे ऊपर है।
- चंडीगढ़ को प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ली कोर्बुजिए के द्वारा डिजाइन किया गया था।
- चंडीगढ़ का रोज गार्डन एशिया के सबसे बड़े रोज गार्डन के नाम से विख्यात है। आपको इस उद्यान में 1600 से भी अधिक गुलाब की प्रजातियां मिल जाएंगी।
- रोज गार्डन की तरह चंडीगढ़ का रॉक गार्डन भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चंडीगढ़ के रॉक गार्डन का निर्माण नेकचंद ने कचरे का प्रयोग कर बनाया था।
- चंडीगढ़ अपने पड़ोसी शहरों पंचकूला और मोहाली दोनों के साथ मिलकर ट्राईसिटी कहलाता है।
- चंडीगढ़ की मनमोहक और बोटिंग का मजा देने वाली सुखना झील का निर्माण 1958 में किया गया था। यह एक मानव निर्मित झील है।
कमेंट
कमेंट X