सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pariksha Pe Charcha Highlights: बोर्ड परीक्षा, नई शिक्षा नीति से लेकर बालिकाओं के विकास तक, जानें पीएम ने किन विषयों पर की चर्चा

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 06:02 PM IST
सार

Pariksha Pe Charcha Highlights: नई शिक्षा नीति और इससे जुड़े सवाल पर पीएम मोदी ने बताया कि इसे न्यू नहीं नेशनल एजुकेशन पॉलिसी कहना चाहिए।  2014 से ही हम नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के काम पर लगे थे।

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights Know PPC 2022 Main Discussed Topics News In Hindi 
Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights - फोटो : Twitter

Pariksha Pe Charcha Highlights: देश के लिए शुक्रवार, एक अप्रैल, 2022 का दिन बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा को संबोधित किया। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ और इसमें करीब 1000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों, शिक्षकों और अभिवावकों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया। पीएम ने अपने संबोधन में बोर्ड परीक्षा, नई शिक्षा नीति से लेकर बालिकाओं के विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इन्हीं बातों का हाइलाइट हम आपके लिए लेकर आए हैं इस खबर में। 

Trending Videos
Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights Know PPC 2022 Main Discussed Topics News In Hindi 
pariksha pe charcha 2022 - फोटो : ANI

परीक्षा के समय घबराहट और तनाव से कैसे निपटे?
पीएम मोदी ने कहा कि मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा के ये छोटे-छोटे पड़ाव हैं। इस पड़ाव से पहले भी हम गुजर चुके हैं। पहले भी हम कई बार परीक्षा दे चुके हैं। जब ये विश्वास पैदा हो जाता है तो आने वाले एक्जाम के लिए ये अनुभव आपकी ताकत बन जाता हैं। तनाव को पनपने मत दीजिए। अपनी सामान्य दिनचर्या को ही जारी रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights Know PPC 2022 Main Discussed Topics News In Hindi 
Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights - फोटो : Twitter

क्या ऑनलाइन शिक्षा चुनौतिपूर्ण है?
इस मुद्दे पर सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने सवाल किया कि जब आप ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो क्या आप सच में पढ़ाई करते हैं, या reel देखते हैं? दोष ऑनलाइन या ऑफलाइन का नहीं है। क्लासरूम में भी कई बार आपका शरीर क्लासरूम में होगा, आपकी आंखें टीचर की तरफ होंगी, लेकिन कान में एक भी बात नहीं जाती होगी, क्योंकि आपका दिमाग कहीं और होगा। ऑनलाइन शिक्षा को समस्या नहीं बल्कि अवसर मानना चाहिए। माध्यम नहीं बल्कि मन समस्या है। दिन भर में कुछ पल ऐसे निकालिए, जब आप ऑनलाइन भी नहीं होंगे, ऑफलाइन भी नहीं होंगे बल्कि इनरलाइन होंगे।
 

Koo App

आइए परीक्षा को भी एक पर्व बना दें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी       #ParikshaPeCharcha

View attached media content

- Piyush Goyal (@piyushgoyal) 1 Apr 2022

Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights Know PPC 2022 Main Discussed Topics News In Hindi 
Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights - फोटो : Twitter

नई शिक्षा नीति पर भी हुई चर्चा
नई शिक्षा नीति और इससे जुड़े सवाल पर पीएम मोदी ने बताया कि इसे न्यू नहीं नेशनल एजुकेशन पॉलिसी कहना चाहिए।  2014 से ही हम नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के काम पर लगे थे। हिंदुस्तान के हर कोने में इस काम के लिए इस विषय पर ब्रेनस्टॉर्मिंग हुआ। उससे जो ड्राफ्ट तैयार हुआ उसे फिर लोगों के बीच भेजा गया, उस पर 15-20 लाख इनपुट आए। इतने व्यापक प्रयास के बाद नई शिक्षा नीति आई है। नई शिक्षा नीति को देश के नागरिकों, विद्यार्थियों, अध्यापकों ने बनाया है और देश के भविष्य के लिए बनाया है। हिंदुस्तान के हर तबके में इसका पुरजोर स्वागत हुआ है। पीएम ने कहा कि हमें 21वीं सदी के अनुकूल अपनी सारी व्यवस्थाओं और सारी नीतियों को ढालना चाहिए। अगर हम अपने आपको इन्वॉल्व नहीं करेंगे, तो हम ठहर जाएंगे और पिछड़ जाएंगे।

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights Know PPC 2022 Main Discussed Topics News In Hindi 
Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights - फोटो : Twitter

परिजनों-शिक्षकों के डर पर भी बोले पीएम
छात्राओं ने पीएम मोदी से सवाल किया की क्या परीक्षा को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। घरवालों और शिक्षकों से डरें या फिर इसे त्योहार की तरह मनाना चाहिए? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं सबसे पहले परिजनों से और शिक्षकों से ये कहना चाहूंगा कि आप अपने सपने, जिन्हें आप पूरा नहीं कर पाए, उन्हें आप बच्चों पर डालने का प्रयास न करें। हमारे बच्चों के विकास में ये सब बहुत चिंता का विषय है। हर बच्चे की अपनी सामर्थ होती है। परिजनों, शिक्षकों के तराजू में वो फिट हो या न हो, लेकिन ईश्वर ने उसे किसी न किसी विशेष ताकत के साथ भेजा है। हमें उन चीजों को स्वीकार करना है, जो हमारे भीतर सहज रूप से है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed