😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
President Murmu becomes teacher for a day; interacts with schoolkids on ways to check global warming
{"_id":"66a23cee69829f46ca0ab586","slug":"president-murmu-becomes-teacher-for-a-day-interacts-with-schoolkids-on-ways-to-check-global-warming-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Droupadi Murmu: एक दिन के लिए शिक्षक बनीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, छात्रों को सिखाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Droupadi Murmu: एक दिन के लिए शिक्षक बनीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, छात्रों को सिखाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए। इस मौके पर उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे और इसे रोकने के तरीकों पर छात्रों से बातचीत की। राष्ट्रपति भवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के छात्रों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने एक शिक्षक की भूमिका निभाई और ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे और इसे रोकने के तरीकों पर छात्रों से बातचीत की। संवाद सत्र के दौरान उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
2 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के बारे में भी बात की
- फोटो : पीटीआई
53 छात्रों की कक्षा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं पिछले कई दिनों से आपसे बात करने के बारे में सोच रही थी, क्योंकि आज के बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।" अपनी बातचीत की शुरुआत में राष्ट्रपति ने छात्रों से उनकी महत्वाकांक्षाओं और उन्हें पसंद आने वाले विषयों के बारे में पूछा और यह जानकर खुशी जताई कि वे वैज्ञानिक और डॉक्टर बनने की इच्छा रखते हैं।
मुर्मू ने पूछा, "दुनिया भर में वैज्ञानिक, लोग, प्रशासक और शासक एक बहुत बड़ी समस्या पर संगोष्ठियां, शिखर सम्मेलन और सेमिनार आयोजित करते हैं। क्या आप जानते हैं कि यह क्या है?" और तुरंत जवाब मिला "जलवायु परिवर्तन", "ग्लोबल वार्मिंग" और "पर्यावरण प्रदूषण"।
3 of 7
बच्चे भी जानते हैं कि पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
- फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें स्कूल में छह मौसमों के बारे में पढ़ाया गया था, लेकिन "हम केवल चार मौसमों को महसूस करते हैं"। मुर्मू ने कहा, "इन चार में से, हम ग्लोबल वार्मिंग के कारण अधिकतम समय तक गर्मी महसूस करते हैं। दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ रहा है और न केवल मनुष्य बल्कि पशु, पक्षी और पेड़ सभी इसका असर महसूस करते हैं।" ग्लोबल वार्मिंग के कारण देश के कई हिस्से सूखे का सामना कर रहे हैं। इसलिए, पानी को संरक्षित करने की आवश्यकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्कूली बच्चों से ग्लोबल वार्मिंग रोकने के तरीकों पर बातचीत की
- फोटो : पीटीआई
मुर्मू ने कहा, "बच्चे भी जानते हैं कि पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। हमें पानी की बर्बादी को कम करने और इसे संरक्षित करने के लिए भी कदम उठाने चाहिए। हमें पानी को संरक्षित करने के लिए वर्षा जल संचयन गड्ढे बनाने चाहिए।"
विज्ञापन
5 of 7
जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया
- फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति ने कहा कि जरूरत से ज्यादा पेड़ काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक पेड़ लगाने, वनों को संरक्षित करने और वायु प्रदूषण को कम करने की जरूरत है, तभी हम भविष्य में (ग्लोबल वार्मिंग) को रोक पाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के बारे में भी बात की और छात्रों से अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X