{"_id":"57b806404f1c1bc61a6eb0a7","slug":"coolie-son-set-up-100-crore-company-with-just-25-thousand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुली के बेटे का कमाल, फेल होने के बाद अब बना 100 करोड़ की कंपनी का मालिक","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
कुली के बेटे का कमाल, फेल होने के बाद अब बना 100 करोड़ की कंपनी का मालिक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 20 Aug 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केरला के एक छोटे से गांव वयनड के रहने वाले पीसी मुस्तफा आज 100 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं। आईडी फ्रेश नाम से चलने वाली इस कंपनी की शुरुआत उन्होंने सिर्फ 25 हजार रुपए से की थी। मुस्तफा के पिता के एक कुली थे। जबकि उनकी मां कभी स्कूल ही नहीं गईं थीं। मुस्तफा का पढ़ाई में भी मन नहीं लगता था। इसके बाद भी उन्होंने ये मुकाम कैसे हासिल किया। आइए जानते है्...
Trending Videos
कुली के बेटे का कमाल, छठी क्लास में फेल हुए थ्ाा अब बना 100 करोड़ का मालिक
2 of 7
मुस्तफा की आईडी फ्रेश नाम की कंपनी इडली और डोसे का सूखा बैटर बनाती है। ये प्रोडक्ट्स बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और दुबई तक एक्सपोर्ट किया जाता है। मुस्तफा बताते हैं कि वह छठी क्लास में फेल हो गए थे। उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। लेकिन जैसे-तैसे 12वीं पास कर उन्होंने पहले NIT कालीकट और फिर IIM बेंगलुरु से पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुली के बेटे का कमाल, छठी क्लास में फेल हुए थ्ाा अब बना 100 करोड़ का मालिक
3 of 7
मुस्तफा ने बताया कि उनके गांव में न बिजली थी और न ही सड़क। कई किलोमीटर पैदल चलकर उन्हें स्कूल जाना पड़ता था। उनके पिता अहमद सिर्फ कक्षा चार तक ही पढ़े हैं। वो एक कॉफी मिल में कुली का काम करते थे। मुस्तफा घर में सबसे बड़े हैं। उनकी तीन छोटी बहनें हैं। छठी क्लास में फेल होने के बाद उनका स्कूल जाने का मन नहीं करता था।
कुली के बेटे का कमाल, छठी क्लास में फेल हुए थ्ाा अब बना 100 करोड़ का मालिक
4 of 7
सफलता
मुस्तफा ने बताया कि मेरी मैथ्स अच्छी थी। उनके मैथ्स टीचर मैथ्यू ने उन पर काफी मेहनत की। इसके बाद 7वीं क्लास में वह फर्स्ट पोजीशन से पास हुए। यह देखकर सभी टीचर और उनके पैरेंट्स हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 10वीं क्लास में उन्होंने पूरे स्कूल में टॉप किया। इसके बाद वो सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए।
विज्ञापन
कुली के बेटे का कमाल, छठी क्लास में फेल हुए थ्ाा अब बना 100 करोड़ का मालिक
5 of 7
सफलता
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद बेगलुरु में मोटोरोला कंपनी में मुस्तफा की पहली जॉब लगी। उनके अच्छे काम को देखते हुए कंपनी की तरफ से उन्हें आयरलैंड भेजा गया। 1996 में उन्हें सिटी बैंक से जॉब का ऑफर आया। इस समय उनकी सैलरी एक लाख रुपए थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X