UGC NET की परीक्षा कल यानी रविवार 8 जुलाई को होने वाली है। परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप या असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित हो सकते हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन हर साल इस परीक्षा को कराती है। अगर आप भी यूजीसी नेट की परीक्षा देने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें जिससे परीक्षा सेंटर पर किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
UGC NET का देने जा रहे हैं एग्जाम, पेपर से पहले इन 5 बातों को ना करें इग्नोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक कर लें एडमिट कार्ड
अपना एडमिट कार्ड चेक कर लें और सावधानी के साथ अपने साथ ही रखें। यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड आप आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाकर अपलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा सेंटर पहले से पता कर लें
अगर आप किसी दूसरे शहर में परीक्षा देने जा रहे हैं तो अपने सेंटर की लोकेशन पहले से जरूर पता कर लें। वहां आपको किस तरह से पहुंचना है, कितना समय लगेगा। इससे आप परीक्षा सेंटर पहुंचने में लेट नहीं होंगे। कोशिश करिए परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही पहुंच जाएं जिससे किसी तरह की हड़बड़ी नहीं होगी।
ध्यान से पढ़ें गाइडलाइन्स
परीक्षार्थी कई बार एडमिट कार्ड पर लिखे गाइडलाइन्स को नहीं पढ़ते जिसकी वजह से उन्हें परीक्षा सेंटर पर जाकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आप ऐसा हरगिज ना करें। पहले से ही पूरी गाइडलाइन्स ध्यान से जरूर पढ़ लें और उनका पालन करें।
एग्जाम हॉल में ये चीजें ना ले जाएं
हर परीक्षा की तरह इसमें भी आप अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर नहीं जा सकते। जैसे- लॉग टेबल, मोबाइल आदि। किसी भी तरह की किताब और नोट्स के ले जाने पर भी मनाही है।
कमेंट
कमेंट X