फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UPPSC PCS 2018 की परीक्षा में किया गया ये बदलाव, बढ़ा देगा स्टूडेंट्स की मुश्किलें

Sat, 07 Jul 2018 11:47 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
UPPSC PCS 2018 exam paper pattern change

पीसीएस के साथ सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के 16 और क्षेत्रीय वन संरक्षक (आरएफओ) के 76 पदों के लिए भी आवेदन शुरू हो गया है। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ होगी, जो 19 अगस्त को प्रस्तावित है। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त है, जबकि ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त निर्धारित की गई है।

UPPSC PCS 2018 exam paper pattern change
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला

पीसीएस परीक्षा इस बार आईएएस की तर्ज पर होगी और इसके लिए आयोग ने नया पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। इस बार लोअर सबऑर्डिनेट के कई पद पीसीएस में शामिल कर लिए गए हैं। इनमें अधिशासी अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, क्षेत्रीय राशनिंग अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर विकास, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी और आबकारी निरीक्षक के पद शामिल हैं। इस बार राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक (बीएसए)/सह जिला विद्यालय निरीक्षक (एडीआईओएस) एवं अन्य समकक्षीय प्रशासनिक पदों पर भी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी।

UPPSC PCS 2018 exam paper pattern change

ग्रेड-पे के आधार पर शामिल हुए नए पद
आयोग ने ग्रेड-पे के आधार पर नए पदों को पीसीएस में शामिल किया है। ग्रेड-पे रुपये 4600 (केवल नायब तहसीलदार ग्रेड-पे रुपये 4200) से लेकर ग्रेड-पे रुपये 5400 तक के पदों को पीसीएस में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPPSC PCS 2018 exam paper pattern change
प्रमुख पदों का विवरण
पद                          संख्या
एसडीएम                    119
डिप्टी एससपी              94
आबकारी निरीक्षक        146
प्रधानाचार्य जीआईसी      62
जिला सूचना अधिकारी    43
बीडीओ                        6
उप निबंधक                 21
खाद्य सुरक्षा अधिकारी      58
विज्ञापन
UPPSC PCS 2018 exam paper pattern change
एनटी के पदों का नहीं मिला अधियाचन
आयोग को अब तक नायब तहसीलदार (एनटी) के पदों का अधियाचन नहीं मिला है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा तक जिन पदों का अधियाचन आएगा, उन्हें परीक्षा में शामिल कर लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed