फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परिणाम में हो सकती है देरी, यहां जानिए क्या है कारण

Tue, 17 May 2022 09:17 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 17 May 2022 09:17 AM IST
सार

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन  24 मार्च, 2022 से लेकर 13 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में निर्धारित हजारों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
UP Board Result 2022 Class 10th 12th There May Be Delay in Up board Know All Details Here  sarkari result
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम के लिए छात्रों को अभी और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से  उन छात्रों को जो हाल ही में संपन्न यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा देने से चूक गए थे, उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। ऐसे में इस परीक्षा के कारण परिणाम के जारी होने में अभी और वक्त लग सकता है।

UP Board Result 2022 Class 10th 12th There May Be Delay in Up board Know All Details Here  sarkari result
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

UP Board Result 2022: इस तारीख तक चलेगी प्रायोगिक परीक्षा
उत्तर प्रदेश बोर्ड बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन दोबारा मंगलवार 17 मई, 2022 से लेकर 20 मई, 2022 तक किया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 1.5 लाख छात्र नियमित रूप से प्रायोगिक परीक्षा में उपस्थित होने में विफल रहे थे। इसलिए ऐसे छात्रों को बोर्ड की ओर से एक और मौका दिया जा रहा है। ताकि छात्रों के सत्र को बचाया जा सके। 

UP Board Result 2022 Class 10th 12th There May Be Delay in Up board Know All Details Here  sarkari result
UP Board Result 2022 - फोटो : Social Media

UP Board Result 2022: क्यों होगी देरी?
दरअसल 17 से 20 मई, 2022 तक आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षा के बाद उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद छात्रों के अंकों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जाएगा। इसके बाद अंकों को अपलोड करने की प्रक्रिया होगी। इस प्रक्रिया में कुछ समय तो खर्च होगा ही। यही कारण है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने में और अधिक समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Result 2022 Class 10th 12th There May Be Delay in Up board Know All Details Here  sarkari result
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

UP Board Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन  24 मार्च, 2022 से लेकर 13 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में निर्धारित हजारों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षा, 2022 में 50 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। परीक्षा के बाद से ही लाखों की संख्या में ये छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP Board Result 2022 Class 10th 12th There May Be Delay in Up board Know All Details Here  sarkari result
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

UP Board Result 2022: कब तक जारी हो सकते हैं परिणाम?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा जून की शुरुआत में की जा सकती है। इससे पहले परिणाम मई के आखिर में जारी होने का अंदाजा लगाया जा रहा था। हालांकि, प्रायोगिक परीक्षा के दोबारा आयोजित होने के बाद परिणाम जारी होने अब समय लग सकता है। हालांकि, यूपी बोर्ड की ओर से अब तक परिणाम की तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। छात्र परिणाम से जुड़ी किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed