मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, सीबीएसई, हरियाणा और उत्तराखंड ने अभी तक कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी नहीं किया है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से देश के अधिकतम बोर्ड ने कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था। जिसके बाद अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए मूल्यांकन नीति जारी की गई। अब इस नीति के आधार पर जल्द ही परिणाम जारी किया जाएगा।
12वीं परीक्षा परिणाम: इन 5 बोर्डों द्वारा इसी हफ्ते जारी किया जाएगा रिजल्ट, यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
मध्य प्रदेश - शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परिणाम
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस सप्ताह कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जा सकते हैं। बता दें कि परिणाम एमपी के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा घोषित किए जाएंगे।
हरियाणा - कल जारी हो सकते हैं परिणाम
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, एचबीएसई द्वारा 26 जुलाई को कक्षा 12वीं का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक साइट- bseh.org.in पर जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि बोर्ड रविवार की शाम यानी 25 जुलाई तक परिणाम की तारीख की पुष्टि कर देगा।
उत्तर प्रदेश- कक्षा 12वीं के संबंध में यह है लेटेस्ट अपडेट
यूपी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2021 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिखा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द ही घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड ने अभी तक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। हालांकि इस सप्ताह के अंत तक परिणाम जारी होने की उम्मीद है। विद्यार्थी यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in के अलावा हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।
उत्तराखंड- 1,48,350 विद्यार्थी कर रहे हैं अपने परिणाम का इंतजार
उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परिणाम जारी करने की तैयार अंतिम चरण में है। यह संभावना जताई जा रही है कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम 31 जुलाई तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। बता दें कि सोमवार को राज्य की माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी रामनगर्र बोर्ड की बैठक में शामिल होंगी।