फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दुनियाभर में लोकप्रिय हैं ये 12 आविष्कार, लेकिन पछता रहे हैं इन्हें खोजनेवाले

Mon, 13 Jan 2020 05:27 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 13 Jan 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
World Most famous inventions which their inventor regret www atomic bomb aircraft dynamite
दुनिया के लोकप्रिय आविष्कार

कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। लेकिन जरूरतें कभी खत्म भी तो नहीं होतीं। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा से नए आविष्कार होते आए हैं, जिन्होंने समय के साथ दुनिया की सूरत ही बदल दी। कुछ आविष्कार ऐसे हैं जो दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हैं, कुछ जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें खोजने वाले आविष्कारक खुश नहीं हुए। उन्हें अपने आविष्कार पर पछतावा हुआ। दुनिया के ऐसे ही 15 लोकप्रिय आविष्कारों के बारे में हम आपको आगे की स्लाइड्स में बता रहे हैं।

World Most famous inventions which their inventor regret www atomic bomb aircraft dynamite
ऑफिस क्यूबिकल - फोटो : media.defense.gov

ऑफिस क्यूबिकल्स (Office Cubicles)

  • कार्यालयों में क्यूबिकल की व्यवस्था को 1964 में डिजाइन किया गया था। इसका डिजाइन तैयार करने वाले शख्स का नाम था रॉबर्ट प्रॉप्स्ट। 
  • रॉबर्ट ने अपने डिजाइन को एक्शन ऑफिस (Action Office) नाम दिया था। कर्मचारियों को निजता देने और काम की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से इसे डिजाइन किया गया था।
  • लेकिन आज कार्यालयों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध क्यूबिकल्स की इस व्यवस्था की खोज करने के 33 साल बाद वर्ष 1997 में रॉबर्ट ने कहा था- बड़े और खुले कार्यालयों में क्यूबिकल सिस्टम रखना पागलपन है।
World Most famous inventions which their inventor regret www atomic bomb aircraft dynamite
अल्फ्रेड नोबेल

डायनामाइट (Dynamite)

  • डायनामाइट का आविष्कार स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने किया था। वो वैज्ञानिक जिनके नाम पर नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • इतिहासकार बताते हैं कि युद्ध में अपने इस आविष्कार के इस्तेमाल को देखकर नोबेल बेहद हतोत्साहित हो गए थे। उन्हें महसूस हो गया था कि उनका ये आविष्कार युद्ध को बढ़ावा देगा। उन्होंने अपने आविष्कार से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की शुरुआत की।
  • हालांकि प्रथम विश्वयुद्ध में डायनामाइट के कारण जो तबाही हुई थी, वह देखने से पहले ही अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Most famous inventions which their inventor regret www atomic bomb aircraft dynamite
एटम बम - फोटो : nationalmuseum.af.mil

एटम बम (Atomic Bomb)

  • अमेरिका के मैनहटन प्रोजेक्ट की देन है एटम बम। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व रॉबर्ट ओपनहाइमर ने की थी जिन्हें एटम बम का जनक भी कहते हैं। 
  • पहले ओपनहाइमर अपनी इस सफलता पर काफी खुश थे। उन्होंने दुनिया का पहला परमाणु हथियार ढूंढा था। लेकिन बाद में उन्हें इसके लिए पछतावा हुआ।
  • इस हथियार पर प्रतिबंध लगाने के लिए उन्होंने सरकार से गुजारिश की। 1945 में तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन से भी मिले। जिसके बाद ओपनहाइमर ने कहा था- 'मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरे हाथ खून से रंगे हैं'।
  • इस आविष्कार को प्रोत्साहन देने वाले वैज्ञानिक आइंस्टीन को भी अपने फैसले पर पछतावा हुआ था। उन्होंने इसे अपनी सबसे बड़ी गलतियों में से एक कहा था।
विज्ञापन
World Most famous inventions which their inventor regret www atomic bomb aircraft dynamite
File Photo

शॉपिंग मॉल (Shopping Malls)

  • 1950 के दशक में दुनिया में पहली बार शॉपिंग मॉल की अवधारणा विकसित करने का श्रेय विक्टर ग्रुएन के नाम है। उनका जन्म यूरोप में हुआ था। उन्हें अमेरिकन शॉपिंग मॉल का जनक भी कहते हैं।
  • ग्रुएन ने ऐसी जगह की कल्पना की जहां खरीदारी और संस्कृति एक छत के नीचे हो। लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि अमेरिकी मॉल्स ने असल में शहरों को बर्बाद किया। अपनी इस खोज पर उन्हें बेहद पछतावा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed