{"_id":"6710de4b61b2b2420602720f","slug":"2025-upcoming-bollywood-movies-fateh-deva-sikander-sky-force-2024-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Movies: 2025 की देवा-सिकंदर के अलावा इन फिल्मों की रिलीज का है फैंस को इंतजार, सोनू की भी फिल्म शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Upcoming Movies: 2025 की देवा-सिकंदर के अलावा इन फिल्मों की रिलीज का है फैंस को इंतजार, सोनू की भी फिल्म शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:08 PM IST
सार
नया साल 2025 आने में कुछ ही महीने बचे हैं। यह साल जाते-जाते कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर जा रहा है, जिनमें अब तक सबसे चर्चित फिल्म रही स्त्री 2। वैसे इस दिवाली पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 भी रिलीज हो रही है, जिसकी रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आने वाले साल में दर्शकों को देवा, फतेह और सिकंदर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इन सभी फिल्मों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। जानिए यह फिल्म कब रिलीज होंगी।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 2025
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नया साल 2025 आने में कुछ ही महीने बचे हैं। यह साल जाते-जाते कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर जा रहा है, जिनमें अब तक सबसे चर्चित फिल्म रही स्त्री 2। वैसे इस दिवाली पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 भी रिलीज हो रही है, जिसकी रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आने वाले साल में दर्शकों को देवा, फतेह और सिकंदर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इन सभी फिल्मों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। जानिए यह फिल्म कब रिलीज होंगी।
2 of 5
फिल्म सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
इस लिस्ट में सबसे पहले सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर को लेकर बात करते हैं। कुछ समय पहले सलमान ने फिल्म से जुड़ी अपडेट एक तस्वीर के जरिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी, जिसमें वह जिम में कसरत करते नजर आए और पीछे लिखा दिखाई दे रहा था सलमान खान-सिकंदर। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सिकंदर का अगला शेड्यूल बढ़ी हुई सुरक्षा के साथ अगले हफ्ते शुरू किया जा सकता है। फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा समर्थित है। प्रोडक्शन टीम ने शुरुआत में हैदराबाद में शूटिंग करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब उन्होंने पहले मुंबई शेड्यूल पूरा करने का फैसला किया है। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर रिलीज होगी।
3 of 5
फिल्म फतेह
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
अब बात करते हैं सोनू सूद की फिल्म फतेह की। सोनू की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फतेह' का धमाकेदार टीजर 16 मार्च को रिलीज कर दिया गया था। इस फिल्म से सोनू निर्देशन दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। सोनू के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और शिव ज्योति राजपूत भी नजर आएंगी। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म देवा
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद कपूर साल 2025 में सबसे पहले फिल्म देवा में नजर आएंगे। फिल्म से शाहिद का रफ-टफ लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया। कॉप के किरदार में शाहिद काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं। फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें भरपूर एक्शन के साथ जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलेगा। शाहिद के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
स्काई फोर्स में अक्षय कुमार नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनामाघरों में रिलीज होगी। स्काई फोर्स अभिषेक, अनिल कपूर और संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के तहत दिनेश विजान द्वारा निर्मित एक आगामी युद्ध फिल्म होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, निमरत कौर और सारा अली खान नजर आएंगे। यह 1965, के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित होगी, जिसे भारत का पहला और सबसे घातक हवाई हमला बताया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।