{"_id":"65aa6476a54a8b96db06fb50","slug":"77th-bafta-awards-2024-will-be-announced-on-18-feb-oppenheimer-makes-a-splash-in-nominations-2024-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BAFTA Awards 2024: इस दिन होगी 77वें बाफ्टा पुरस्कार की घोषणा, नामांकन में ओपनेहाइमर की धूम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BAFTA Awards 2024: इस दिन होगी 77वें बाफ्टा पुरस्कार की घोषणा, नामांकन में ओपनेहाइमर की धूम
साल की शुरुआत के साथ ही अवार्ड्स का सीजन शुरू हो गया है। फैंस के पसंदीदा सितारे रेड कार्पेट पर जलवे बिखेर रहे हैं। 'गोल्डन ग्लोब', 'क्रिटिक्स चॉइस' से लेकर 'प्राइमटाइम एम्मी' तक सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। अब सबकी नजर 77वें बाफ्टा पुरस्कार पर टिकी हुई है। ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) 2024 के नामांकन की गुरुवार (18 जनवरी) को घोषणा कर दी गई। 77वें बाफ्टा अवार्ड्स को 18 फरवरी को लायंसगेट प्ले पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
2 of 5
ओपेनहाइमर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
77वें बाफ्टा पुरस्कार के नामांकन पर गौर करे तो यह दर्शकों को निराश नहीं करती। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी ओपनेहाइमर नामांकन की रेस में सबसे आगे नजर आ रही है। इसे कुल 13 नामांकन मिले हैं। गुरुवार को नामांकन कार्यक्रम की मेजबानी डेविड टेनेंट ने की, जो अपने हास्यपूर्ण और करिश्माई तरीकों से दर्शकों के मनोरंजन के लिए जाने जाते हैं। चलिए, एक नजर 77वें बाफ्टा पुरस्कार के नामांकन पर डालते हैं।
3 of 5
एनाटॉमी ऑफ ए फॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में फ्रेच ड्रामा थ्रिलर 'एनाटॉमी ऑफ ए फॉल', कॉमेडी फिल्म 'द होल्डओवर्स', क्राइम ड्रामा 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' साल की सबसे चर्चित फिल्म 'ओपेनहाइमर' और 'पुअर थिंग्स' शामिल हैं। वहीं, सर्वेश्रेष्ठ निर्देशक की बात करे तो इस लिस्ट में 'ऑल अफ एस स्ट्रेंजर' के निर्देशक एंड्रयू हाई, फिल्म 'एनाटॉमी ऑफ ए फॉल के निर्देशक जस्टिन ट्रायट, द होल्डओवर्स के निर्देशक अलेक्जेंडर पायने, मेस्ट्रो के निर्देशक ब्रैडली कूपर, ओपेनहाइमर के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन और द जोन ऑफ इंट्रेस्ट के निर्देशक जोनाथन ग्लेजर का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के नामांकन की बात करें तो रॉबर्ट डी नीरो (किलर्स ऑफ द फ्लावर मून), रॉबर्ट डाउनी जूनियर (ओपेनहाइमर), जैकब एलोर्डी (साल्टबर्न), रयान गोसलिंग (बार्बी), पॉल मेस्कल (ऑल ऑफ अस स्ट्रेंजर्स) और डोमिनिक सेसा (द होल्डओवर्स) को सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
बार्बी
- फोटो : सोशल मीडिया
77वें बाफ्टा पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के नामांकन की बात करें तो फैंटासिया बैरिनो (द कलर पर्पल), सैंड्रा हुल्लर (एनाटॉमी ऑफ ए फॉल), केरी मुलिगन (मेस्ट्रो), विवियन ओपरा (राई लेन), मार्गोट रोबी (बार्बी) और एम्मा स्टोन (पुअर थिंग्स) का नाम शामिल है। वहीं, अगर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की बात करें तो ब्रैडली कूपर (मेस्ट्रो), कोलमैन डोमिंगो (रस्टिन), पॉल जियामाटी (द होल्डओवर्स), बैरी केओघन (साल्टबर्न) सिलियन मर्फी (ओपेनहाइमर) और टेओ यू (पास्ट लाइव्स) का नाम सूची मे शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।